फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Investigation committee interrogated SDO and JE

Kannauj News: जांच कमेटी ने एसडीओ और जेई से की पूछताछ

Tue, 10 Dec 2024 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Investigation committee interrogated SDO and JE
तालग्राम। बिजली उप खंड तालग्राम के चार उपकेंद्रों के गायब चार कंप्यूटरों के मामले में गठित जांच कमेटी ने एसडीओ और अवर अभियंता से पूछताछ कर लिखित बयान दर्ज किए हैं। कमेटी की रिपोर्ट का अधीक्षण अभियंता को इंतजार है। रिपोर्ट से पता चलेगा कौन दोषी है।
विज्ञापन


बिजली उपकेंद्र ताहपुर, अमोलर, किशई जगदीशपुर, हसेरन, तालग्राम, सरायप्रयाग के लिए अवर अभियंता जितेंद्र कुमार ने 16 अक्तूबर को बिजली स्टोर कन्नौज से कंप्यूटर प्राप्त किए थे। इसके बाद भी उपकेंद्रों पर कंप्यूटर नहीं पहुंचे। 35 दिन बाद चार कंप्यूटर गायब का मामला उछला तो एसडीओ, अवर अभियंता ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा कर विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी थी।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता की संस्तुति पर जांच कमेटी का गठन किया गया। विभागीय कर्मचारियों के अनुसार औरैया से आई जांच कमेटी ने कई दिन पहले गायब कंप्यूटर के बारे में तालग्राम के तत्कालीन एसडीओ फर्रुखाबाद में तैनात विवेक पांडेय के बयान दर्ज किए। एसडीओ ने बताया कि उन्होंने जांच कमेटी को स्पष्ट बता दिया है कि कंप्यूटर से उनका कोई लेना देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता ने स्टोर से प्राप्त किए नैतिक जिम्मेदारी उन्हीं की है, जो आरोप उनके ऊपर लगाए गए हैं, वह निराधार हैं। जांच टीम ने अवर अभियंता जितेंद्र कुमार से भी बयान दर्ज किए हैं।

बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता नंदलाल का कहना है कि गठित तीन सदस्यीय टीम ने जांच की है। रिपोर्ट का इंतजार है, जो दोषी पाया जाएगा कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed