{"_id":"6ade4748d1aeceab8808da3f","slug":"instructions-for-affixing-expiry-date-slips-on-sweets-kannauj-news-c-214-1-knj1008-158309-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मिठाई में एक्सपायरी डेट की स्लिप लगाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मिठाई में एक्सपायरी डेट की स्लिप लगाने के निर्देश
विज्ञापन
तिर्वा। मिठाई खरीदने वाले ग्राहकों को अब ताजगी और सुरक्षित इस्तेमाल की अवधि की जानकारी मिल सकेगी। शासन के निर्देश पर खाद्य विभाग ने रविवार को मिठाई की दुकानों पर निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट की स्लिप लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद साहू ने दुकानों पर पहुंचकर मिठाइयों की बिक्री और उन पर लगाई जा रही स्लिप की जांच की। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों पर मिठाइयों के साथ निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट की जानकारी देने वाले लेबल लगे मिले। वहीं, जिन दुकानदारों ने अभी तक स्लिप नहीं लगाई है, उन्हें जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि मिठाई की निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट अंकित करना शासन के निर्देशों के तहत जरूरी है। इससे ग्राहकों को मिठाई की गुणवत्ता और उसकी उपयोग अवधि की जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने दुकानदारों को निर्देशित किया कि निर्धारित मानकों का पालन करते हुए मिठाइयों पर स्लिप लगाकर ही बिक्री करें। निर्देशों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।