{"_id":"64cd4ac17d8ee2244e0b1a87","slug":"inspectors-dead-body-reached-the-village-there-was-chaos-kannauj-news-c-214-1-knj1003-1356-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दरोगा का शव गांव पहुंचा, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दरोगा का शव गांव पहुंचा, मचा कोहराम
Sat, 05 Aug 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
हसेरन। फिरोजाबाद जनपद में दहेज हत्या से जुड़े मुकदमा की विवेचना कर लौटते समय बदमाशों की गोली का शिकार हुए दरोगा का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके गांव पहुंचा। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गाॅर्ड ऑफ ऑनर देकर शहीद दरोगा को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौजूद रहे।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के सकतपुर गांव निवासी दिनेश कुमार पुलिस विभाग में एसआई थे। इन दिनों परिवार के साथ आगरा में रह रहे थे। वह फिरोजाबाद के थाना अरांव में चंद्रपुरा चौकी के प्रभारी थे। गुरुवार को उस समय गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी, जब वह दहेज एक्ट के एक मामले की जांच करके वापस हो रहे थे। उनकी मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। दिनेश चार भाइयों में सबसे बड़े थे। परिवार में पत्नी रजनी के अलावा दो बेटी और एक बेटा है। उनकी बडी बेटी पूजा भी पुलिस में है और वर्तमान में डीजीपी कार्यालय लखनऊ में तैनात है। बेटा मोहित मिश्रा व बेटी लवली पढ़ाई कर रही हैं। शुक्रवार की दोपहर परिजन दरोगा का पार्थिव शरीर लेकर पैतृक गांव सकतपुर पहुंचे। पार्थिव शरीर पहुंचने की सूचना पाकर विधायक कैलाश राजपूत, एसपी अमित कुमार आनंद, सीओ सिटी डॉ. प्रियंका वाजपेयी समेत कई लोग गांव पहुंचे। पुलिस ने दरोगा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
प्रभारी मंत्री ने दी सांत्वना, पुत्र ने दी मुखाग्नि
शहीद दरोगा का पार्थिव शरीर आने की सूचना पर जिले की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी भी गांव पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना जताई। शाम छह बजे अंतिम संस्कार हुआ। पुत्र मोहित मिश्र ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान सभी की आंखें नम हो आईं। परिवार से मिलने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य नेहा त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्पेंद्र शाक्य आदि भी मौजूद रहे।