फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Inspector suspended for forcing a youth to shave his head and parade him

Kannauj News: युवक का सिर मुंडवाकर घुमाने के मामले में दरोगा निलंबित

Tue, 09 Dec 2025 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Inspector suspended for forcing a youth to shave his head and parade him
तिर्वा। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ के आरोप से जुड़े प्रकरण में पुलिस की लापरवाही उजागर होने पर विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने मंगलवार को हलका प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आरोप है कि दरोगा को जानकारी थी, इसके बाद भी उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

यह घटना 30 नवंबर की है जब गांव में हुई छेड़छाड़ की शिकायत पर आपसी समझौते का दबाव बताते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की। इसी लापरवाही का परिणाम यह हुआ कि छह दिसंबर को युवती के परिजनों ने कथित आरोपी युवक का सिर मुंडवाकर, जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। इससे मामले ने गंभीर रूप ले लिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

वहीं, विभागीय लापरवाही को ध्यान में रखते हुए इंदरगढ़ थाने में तैनात उपनिरीक्षक रणवीर सिंह चंदेल को निलंबित कर दिया गया है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह को सौंपी गई थी। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में दरोगा की लापरवाही मिली है। उसे निलंबित कर दिया गया है और चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed