{"_id":"65d4fc57aeea0efa4506c3e9","slug":"injured-soldier-dies-during-treatment-kannauj-news-c-214-1-knj1003-109664-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: घायल जवान की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: घायल जवान की इलाज के दौरान मौत
Wed, 21 Feb 2024 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
सौरिख। क्षेत्र के गुदानी गांव निवासी सैनिक ड्यूटी कर वापस बेस कैंप में जा रहे थे। तभी रास्ते में गोवंश की चपेट में आने से हादसे का शिकार हो गए। सोमवार को इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन समेत गांव के लोग शव आने का इंतजार कर रहे हैं।
थाना क्षेत्र के गुदानी गांव निवासी बृजेश कुमार (38) पुत्र रामेश्वर सिंह यादव वर्ष 2004 में आर्मी में भर्ती हुए थे। वर्तमान समय में जवान की तैनाती गाजियाबाद के एनसीसी कैंप में थी। 12 फरवरी को उन्हें बुलंदशहर ड्यूटी के लिए भेजा गया था। लौटते समय गोवंश की चपेट में आने से बाइक फिसल गई। गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी होते ही गांव समेत आसपास के लोग सांत्वना देने के लिए घर पहुंच गए। शव आने के इंतजार में सैनिक की पत्नी, बच्चों समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है।