{"_id":"58a5eaa74f1c1b5833d87787","slug":"if-government-can-recruit-one-million-policemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार बनी तो एक लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार बनी तो एक लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
जनसभा संबाोधित करते सीएम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को सौरिख के सकरावा रोड स्थित गंगा सिंह महाविद्यालय के पास मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास मुद्दे नहीं हैं। ऐसे में वह लोगों को गुमराह कर रहे हैं। हाईवे किनारे कौशल विकास प्रशिक्षण सेंटर की स्थापना और एक लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती का वादा किया।
विज्ञापन
कन्नौज के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि फिरोजाबाद में डिंपल के हारने के बाद यहां के लोगों ने उन्हें निर्विरोध सांसद बनाकर इतिहास रचा था, जो सदियों तक याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप के बीच रहकर राजनीति सीख ली है और अब वही प्रदेश के विकास में काम आ रही है। जिससे विपक्षी दलों में बौखलाहट है।
विज्ञापन
जनता को भरोसा दिलाया कि हसेरन देश की सबसे अच्छी तहसील बनेगी। वहीं क्षेत्र में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट भी लगवाने का आश्वासन दिया। कहा कि यहां गाय के दूध से सामान बनाया जाएगा। सपेरा समुदाय के लिए आधुनिक सुविधा से युक्त गांव बनेगा। बसपा सुप्रीमो मायावती पर पुलिस को धोखा देने का आरोप लगाया। कहा कि अब बार्डर स्कीम की बात कर रही हैं। पुलिस में सबसे ज्यादा भर्ती सपा सरकार ने की और आने वाले समय में एक लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन