फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Icy winds increase melting, public life unhappy

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन, जन-जीवन बेहाल

Fri, 18 Dec 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Icy winds increase melting, public life unhappy
सरायमीरा तिर्वा रोड पर सर्दी से बचने के लिए आग तापते लोग। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। दो दिन से चल रही बर्फीली हवाओं से जन-जीवन बेहाल है। हालांकि पूरे दिन धूप निकलने से थोड़ी राहत जरूर मिली है। तीन दिन से न्यूनतम पारा सात डिग्री सेल्सियस पर अटका है, जबकि अधिकतम तापमान प्रतिदिन गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, ठंड का कहर अभी तीन से चार दिन तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में खिली धूप शीत लहर के सामने कुछ खास राहत नहीं दे पाई। न्यूनतम पारा तीन दिन से सात डिग्री सेल्सियस पर ठहर गया है। कड़ाके की सर्दी से बच्चे से लेकर बुजुर्ग खासे परेशान हैं। सुबह टहलने वाले तमाम लोग गलन वाली सर्दी से बचने के लिए डाक्टरों की सलाह पर मार्निंग वॉक बंद किए हैं। ठंड से बचाव के लिए प्रशासन ने शहरी क्षेत्र में कुछ जगह अलाव की व्यवस्था की है। मांग देखते हुए वह नाकाफी साबित हो रही है। ग्रामीणांचलों में भी अलाव की लकड़ी जुटाने में ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

अलाव के सामने खड़े रहे बेजुबान
ठंड से बचने के लिए लोगों ने तो संसाधन जुटा लिए हैं। ज्यादा खराब हाल बेजुबानों का है। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में घूमने वाले अन्ना जानवर सर्दी में परेशान हैं। शहर में कई जगह गोवंश व अन्य जानवर अलाव के सामने खड़े देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 से 23 दिसंबर तक बारिश का अनुमान
कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी कन्नौज के कृषि मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव ने बताया कि अगले पांच दिनों में बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। पछुआ हवाओं के रुख से गलन बने रहने की संभावना अधिक है। 19 और 20 दिसंबर के दौरान आसमान साफ रहने की उम्मीद है। इसके बाद 21 से 23 दिसंबर तक बादल छाए रहेंगे और हवा की गति 4-5 किमी प्रति घंटे तक रहेगी। इस दौरान बारिश हो सकती है। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से भी कम रहने की उम्मीद है। उन्होंने बताया किसान आलू की फसल को हल्की सिंचाई कर फसल को पाले से बचाएं। किसान ने अभी तक झुलसा बीमारी से बचाव के लिए दवा का छिड़काव नहीं किया तो जल्द कर दें। आने वाले समय में पाले की अधिक संभावना है।
कुछ इस तरह लुढ़का पारा
सोमवार - न्यूनतम 9, अधिकतम 23
मंगलवार - न्यूनतम 8, अधिकतम 22
बुधवार - न्यूनतम 7, अधिकतम 20
गुरुवार - न्यूनतम 7, अधिकतम 19
शुक्रवार - न्यूनतम 7, अधिकतम 18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed