फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Husband becomes a pregnant wife by beating her

पति बना हैवान गर्भवती पत्नी की पीटकर हत्या की

Fri, 25 Sep 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Husband becomes a pregnant wife by beating her
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरसहायगंज। क्षेत्र के मुरादगंज गांव में एक पति और उसके सहयोगी ससुरालीजन हैवान बन गए। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने गर्भवती पत्नी के दोनों हाथों में कील ठोंक कर उसे तड़पाया। फिर पीट-पीट कर हत्या कर दी। वारदात के आरोप शव को छोड़कर सभी भाग निकले। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने पति समेत चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली छिबरामऊ के ग्राम खोजीपुर निवासी सलीम ने 24 वर्षीय बेटी नाजरीन की शादी डेढ़ साल पहले मुरादगंज निवासी शरीफ पुत्र शाहमीर से की थी। सलीम का आरोप है कि शादी के बाद पति शरीफ, सास बानो बेगम, ननद रुखसार और देवर आशिक दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर नाजरीन का उत्पीड़न करने लगते थे। बुधवार रात करीब 11 बजे शरीफ ने परिवार के लोगों के साथ तीन माह की गर्भवती पत्नी नाजरीन को एक कमरे में बंधक बना लिया। हाथ पैर बांधकर पहले तो उसके हाथों में कील ठोंक कर तड़पाया। इसके बाद डंडों और ईंट से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या को अंजाम देकर शरीफ रात को ही परिवार के साथ भाग निकला। सुबह होने पर पड़ोसियों को जब घर में सन्नाटा दिखाई दिया तो अंदर जाकर देखा। चारपाई पर कमरे में खून से लथपथ नाजरीन का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। फील्ड यूनिट टीम के साथ सीओ सदर शिव प्रताप सिंह, कोतवाल राजा दिनेश सिंह और मझपूर्वा चौकी प्रभारी बृजेश यादव मौके पर पहुंचे। मौके पर छानबीन कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता सलीम ने शरीफ, बानो बेगम, रुखसार और आशिक के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू की है। सीओ ने बताया कि बेरहमी से ससुरालियों ने नाजरीन की हत्या की है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed