फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Himself involved in cleaning the village head

खुद गांव की सफाई में जुटे प्रधान

Thu, 24 Dec 2015 11:56 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 24 Dec 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Himself involved in cleaning the village head

प्रधानमंत्री की ओर से चल रहे स्वच्छ भारत मिशन से

विज्ञापन
प्रेरित होकर एक ग्राम प्रधान खुद सफाई करने में जुट गए। गांव वालों को गंदगी से मुक्ति दिलाने के लिए वह खुद आगे आ गए।

तालग्राम विकास खंड की ग्राम पंचायत गंगागंज गुरौली में सफाईकर्मी सालों से नहीं आ रहा है। इससे चौतरफा गंदगी का अंबार लगा है। इस पर नवनिर्वाचित युवा ग्राम प्रधान संजय भारती खुद मैदान में उतर आए। सबसे पहले उन्होंने गांव की गलियों में सालों से लगे कूड़े के ढेरों को उठवाया। इसके बाद नालियों में भरे कचरे को निकाला।

इस बाबत प्रधान संजय ने बताया कि गांव में तैनात सफाई कर्मी काफी प्रयास करने के बावजूद लंबे समय से गांव नहीं आ रहे हैं। पूर्व प्रधान ने भी कई बार खंड विकास अधिकारी से लेकर डीपीआरओ तक शिकायतें कीं, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। वह खुद एक शिकायती पत्र अफसरों को दे चुके हैं पर कुछ नहीं हुआ।

ऐसी स्थिति में उन्होंने खुद सफाई करने और जेब से धनराशि खर्च करके चार अन्य मजदूरों को लगाया। ग्राम सभा के साथ ही मजरा झूसी नागर की भी संपूर्ण सफाई कराई जाएगी। कहा कि जब तक पूरा गांव साफ नहीं हो जाएगा, तब तक वह खुद सफाई करते रहेंगे। खेतों में शौच न करने के लिए भी लोगों को जागरूक करेंगे।

गांव में हर घर में शौचालय बनवाने की भी मुहिम शुरू करेंगे। साथ ही गांव वालों को भी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को जागरूक करते रहेंगे। कहा कि सफाई करने में झिझक या शर्म जैसी कोई बात नहीं है, बल्कि सफाई रखना देश सेवा के समान है। प्रधानमंत्री ने खुद झाड़ू लगाकर ऐसा साबित भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed