फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Hearing in gangster Nawab case on the 23rd.

Kannauj News: गैंगस्टर नवाब मामले में 23 को होगी सुनवाई

Tue, 13 Oct 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hearing in gangster Nawab case on the 23rd.
कन्नौज। किशोरी से दुष्कर्म के चर्चित मामले में आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख व गैंगस्टर नवाब सिंह यादव मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट में जिरह जारी है। मंगलवार को पुलिस के बयान दर्ज हुए, जिरह पूरी नहीं हो सकी। सुनवाई की अगली तारीख 23 अक्तूबर नियत की गई है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव किशोरी से दुष्कर्म के मामले में बांदा जेल में निरुद्ध है। इस मामले में सह आरोपी उसका भाई वीरपाल उर्फ नीलू यादव कौशांबी जेल में और पीड़ित किशोरी की बुआ पूजा तोमर जिला जेल अनौगी में निरुद्ध है।
विज्ञापन

पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कराई गई। विशेष पॉक्सो कोर्ट में पुलिस के बयान दर्ज किए गए। अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं के बीच दिनभर बहस चलती रही। कोर्ट का समय समाप्त होने के कारण जिरह पूरी नहीं हो सकी। न्यायाधीश ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अगली सुनवाई 23 अक्तूबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

मामला पिछले वर्ष काफी सुर्खियों में रहा था। किशोरी ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था, पुलिस ने मौके से नवाब सिंह को गिरफ्तार किया था। बाद में जांच में गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया। मामले में पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया था और पीड़िता के बयान भी दर्ज हो चुके हैं। अब न्यायालय में अंतिम बहस की प्रक्रिया चल रही है। अगली तिथि पर जिरह पूरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed