{"_id":"6ab6b86988cc59baa00a06b2","slug":"hearing-adjourned-due-to-the-absence-of-the-defense-counsel-kannauj-news-c-214-1-knj1007-156685-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बचाव पक्ष के वकील के न आने पर टली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बचाव पक्ष के वकील के न आने पर टली सुनवाई
विज्ञापन
कन्नौज। इत्रनगरी के बहुचर्चित किशोरी दुष्कर्म कांड में अदालत की कार्यवाही जारी है। शुक्रवार को पॉक्सो कोर्ट में मुख्य आरोपी नवाब सिंह यादव की बांदा जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के जरिए पेशी कराई गई। हालांकि, बचाव पक्ष के अधिवक्ता के अदालत में उपस्थित न होने के कारण मामले की सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 29 सितंबर तय कर दी।
मामले में गवाही की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इस समय अदालत में गवाहों से जिरह का दौर चल रहा है। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। गौरतलब है कि मामले का मुख्य आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव इस समय बांदा जेल में निरुद्ध है, जबकि मामले में सह-आरोपी उसका भाई नीलू यादव कौशांबी जेल में बंद है।
शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि कोर्ट ने बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं को सुनवाई के लिए अंतिम नोटिस जारी किया है। अभी आरोपी बुआ पर बहस चल रही है। इसके बाद नीलू व नवाब सिंह पर बहस होगी। 29 सितंबर को बुआ की भूमिका पर बहस पूरी होने की उम्मीद है।