फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   health

गांव में गंदगी नजर आने पर नपेंगे सफाई कर्मी

Mon, 25 Nov 2019 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
health
कन्नौज। विशेष संचारी नियंत्रण अभियान में अगर गांवों में कहीं गंदगी नजर आई तो जिम्मेदार के साथ सफाई कर्मियों पर कार्रवाई तय होगी। बीडीओ व सचिव क्षेत्र में जाकर इसकी मॉनीटरिंग करें। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की कार्यालय को रिपोर्ट प्रेषित करें।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने जिले के सभी बीडीओ को इस संबंध में पत्र लिखा है। इसमें कहा गया कि गंदगी से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोेग नियंत्रण अभियान को 30 नवंबर तक व्यापक रूप से चलाने के आदेश दिए थे। इसमें गांव की गलियों व नालियों की सफाई कराने के आदेश दिए। गांव में जमा गंदगी की सफाई करवाकर वहां दवा का छिड़काव कराने को कहा गया। साथ ही नालियों में मिट्टी का तेल व दवा का छिड़काव करें। इसके अलावा गांव में पानी की टंकी की सफाई के आदेश दिए। साथ ही क्लोरीनेशन दवा का डालने के आदेश दिए। सीडीओ ने कहा कि 30 नवंबर तक बीडीओ व सचिव गांवों का निरीक्षण कर इसकी हकीकत जांचे। अगर कहीं लापरवाही मिलती है तो जिम्मेदार पर कार्रवाई तय करें। कहा अगर निरीक्षण में अगर किसी गांव में गंदगी नजर आती है तो जिम्मेदार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed