{"_id":"5e4ada558ebc3ef27721eb5a","slug":"haadase-mein-dulhan-ke-pita-aur-mausa-kee-maut-teen-ghaayal-kannauj-news-knp54529733","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दुल्हन के पिता और मौसा की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में दुल्हन के पिता और मौसा की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
जीटी रोड पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त लोडर।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। लखनऊ से बेटी की शादी करने लोडर से कमालगंज जाते समय टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में दुल्हन के पिता और मौसा की मौत हो गई। मौसी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद दूल्हे के परिवार के लोग दुल्हन और परिवार के कुछ लोगों को साथ ले गए।
मूलरूप से बहराइच के थाना हजूरपुर भगुइया निवासी पवन कुमार सोनी (45) पुत्र सीताराम परिवार के साथ करीब पांच साल से अहिवरनपुर नावेद चौकी गल्ला मंडी सीतापुर रोड थाना अलीगंज लखनऊ में रेलवे ट्रैक किनारे झुग्गी झोपड़ी में रहते थे। सोमवार को पवन कुमार की 20 वर्षीय बेटी पूजा की शादी फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज के गांव कड़हार निवासी राहुल पुत्र रामनरेश के साथ होनी थी। इससे सोमवार को पवन कुमार सोनी बेटी पूजा, पत्नी प्रीतम, बेटी आरती, वैष्णवी, बेटे भोला, साढ़ू पप्पू सोनी (40) पुत्र परशुराम निवासी किला कलार बहराइच, पप्पू की 38 वर्षीय पत्नी रीतू, बच्चे प्रकाश, दुर्गेश, राहुल, उर्मिला, पड़ोसी मंजू (30) पत्नी बड़ंकू, रिश्तेदार 60 वर्षीय राजेश्वरी, रिश्तेदार सनी सोनी (45) पुत्र रामू निवासी कटरा इकोना श्रावस्ती कमालगंज जा रहे थे। यहीं शादी होनी थी।
सोमवार सुबह करीब छह बजे सदर कोतवाली इलाके में जीटी रोड पर पीएसएम डिग्री कालेज के पास लोडर का टायर पंचर हो गया। चालक रामू (40) पुत्र हरि प्रसाद निवासी सिदौली सीतापुर रोड किनारे लोडर खड़ा कर टायर बदलने लगा। टायर बदलने के बाद सभी लोगों को बैठाकर चालक ने लोडर को फुटपाथ से जीटी रोड पर चढ़ाया। उसी समय तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में दुल्हन के पिता पवन कुमार सोनी और मौसा पप्पू की मौत हो गई। रीतू, मंजू और चालक रामू घायल हो गया। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे की जानकारी के बाद दूल्हा राहुल के परिजन दुल्हन पूजा, मां प्रीतम देवी और अन्य लोगों को अपने साथ ले गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे को अंजाम देकर चालक टैंकर लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि टैंकर की टक्कर के बाद लोडर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं।