फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Government should give arms license to goldsmith society: Mukul

स्वर्णकार समाज को शस्त्र लाइसेंस दें सरकार: मुकुल

Sun, 14 Jan 2024 01:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 14 Jan 2024 01:51 PM IST
विज्ञापन
Government should give arms license to goldsmith society: Mukul
छिबरामऊ। स्वर्णकार समाज को अधिकारी से डरने या दबने की जरूरत नहीं है। यह समाज सबसे अधिक टैक्स की भरपाई कर सरकारी मशीनरी को मजबूत करता है। इसके बाद भी स्वर्णकार समाज का उत्पीड़न जारी है। शनिवार को उत्तर प्रदेश स्वर्णकार समाज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मुकुल वर्मा ने प्रादेशिक प्रवास व सद्भावना यात्रा के दौरान छिबरामऊ में प्रदेश मंत्री रामानंद वर्मा के आवास पर यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वर्णकार समाज के लिए शस्त्र लाइसेंस व पर्याप्त सुरक्षा की व्यवस्था की जाए। उनके समाज को राजनीति में सक्रिय सहभागिता दी जाए। आईपीसी की धारा 411 व 412 के तहत सराफा व्यापारियों के हो रहे उत्पीड़न को रोका जाए। स्वर्णकार समाज के स्वाभिमान को जगाने के लिए समय-समय पर सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने बताया कि प्रादेशिक प्रवास व सद्भावना यात्रा प्रदेश के 65 जिलों में जाएगी। अभी तक वह कन्नौज समेत 18 जिलों का भ्रमण कर चुके हैं। यात्रा का समापन कानपुर में किया जाएगा। इससे पहले प्रदेश मंत्री रामानंद वर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष मुकुल वर्मा, उपाध्यक्ष मोहित वर्मा, मंत्री आनंद सिंह, महामंत्री जया वर्मा को शॉल पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान नरेश वर्मा, सुरेश वर्मा पेंटर, सिंपल वर्मा, विनय वर्मा, नरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री व एडीजी से करेंगे सही खुलासे की मांग

उत्तर प्रदेश स्वर्णकार समाज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मुकुल वर्मा ने बताया कि छिबरामऊ के सराफा व्यापारी रामजी वर्मा के साथ हुई लूट के सही खुलासे की मांग के लिए जल्द ही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व एडीजी लॉ एंड ऑर्डर से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि उनका संगठन सराफा व्यापारी रामजी वर्मा के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed