{"_id":"3f2f887bc7d41a799a191069e8c93afd","slug":"going-hardoi-auraiya-bus-route-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई जा रही औरेया रूट की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई जा रही औरेया रूट की बस
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Sat, 04 Apr 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज विभाग बसों के संचालन में मनमानी कर रहा है। इसके चलते किसी रूट पर तो बसों की कमी से डग्गामार वाहनों से लोगों को सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं कुछ रूट पर सवारियों के अभाव में विभाग को चूना लग रहा है।
रोडवेज विभाग की ओर से कन्नौज डिपो को लोहिया ग्रामीण बस योजना के तहत तीन बसें भेजी गयी हैं। इनमें एक बस का संचालन जिला मुख्यालय से तिर्वा, इंदरगढ़, हसेरन, सकतपुर, चपुन्ना होते हुए बिधूना तक संचालन किया जा रहा है। यह बस शाम 4 बजे अपने रूट पर रवाना होती है। वहीं तिर्वा, इंदरगढ़, सौरिख, छिबरामऊ होते हुए एक बस 4.30 बजे बेबर को रवाना होती है।
जबकि सुबह 7.30 बजे औरेया रूट पर चलने वाली बस का मनमाने तरीके से संचालन हरदोई रूट पर किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो तिर्वा रूट पर बसों की कमी से डग्गामार वाहनों से यात्रियों को सफर करना पड़ता है। कई बार मेडिकल कालेज प्रशासन भी कई बसों का संचालन कराए जाने के लिए रोडवेज व आला अफसरों से मांग कर चुका है। इसके वावजूद कन्नौज डिपो की अधिकांश बसें दिल्ली-कानपुर रूट व हरदोई-सीतापुर रूट पर दौड़ रही हैं।
विज्ञापन
इससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोहिया बसों के तिर्वा रूट पर संचालन शुरू होने से यात्रियों को सफर करने में काफी राहत मिलने की उम्मीद जगी थी। लेकिन इन बसों में भी एक बस की कमी कर दी गयी। उधर बस स्टेशन प्रभारी अमरनाथ पांडेय का कहना है कि बसों को निर्धारित रूटों पर संचालित कराए जाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। पुल क्षतिग्रस्त होने से औरेया जाने में बस को काफी चक्कर लगाना पड़ रहा था। पुल का निर्माण पूरा होते ही बस को औरेया रूट पर दौड़ाया जाएगा।