फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   global invester samit me 500 caror ka target

Kannauj News: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 500 करोड़ का लक्ष्य

Sun, 01 Jan 2023 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
global invester samit me 500 caror ka target
कन्नौज। जिले में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 500 करोड़ का लक्ष्य मिला है। इसको लेकर लगभग 150 करोड़ के प्रस्ताव दिए गए हैं। विभाग के माध्यम से प्रस्तावों कोएमओयू करके निवेश सारथी एप पर अपलोड कराया गया। यह बात जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के तहत इन्वेस्टर मीट-2023 के तहत कही गई।
विज्ञापन

शहर के एक निजी गेस्ट हाउस में अतर्स एंड परफ्यूमर्स एसोसिएशन के माध्यम से हुई इस बैठक में निर्माणाधीन इत्र पार्क में प्लॉट आवंटन और गैस पाइप लाइन का कार्य शुरू कराने पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त उद्योग धनंजय सिंह ने बताया कि अब तक जनपद में लगभग 270 करोड़ का एमओयू साइन कराए जा चुके हैं। 500 करोड़ का लक्ष्य 15 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि इत्र की पैकेजिंग और ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कन्नौज के इत्र को और मशहूर करने के लिए जनपद के प्रमुख स्थानों पर ‘इत्र और इतिहास की नगरी में आपका स्वागत है..’इस प्रकार से लिखा होना चाहिए। इससे लोगों में उत्सुकता बढ़ेगी कि कन्नौज के इत्र में आखिर खास बात क्या है। मंत्री ने कहा कि कन्नौज को इत्र भूमि के रूम में स्थापित करने के लिए प्रत्येक वर्ष एक सेमिनार होना चाहिए। उन्होंने इत्र की ग्रेडिंग व शुद्धता पर भी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि इत्र बनाना आसान है, लेकिन बिक्री करना कठिन है। जिस दिन इत्र का बाजार बन जाएगा, उस दिन समस्या का समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इत्र व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री उत्साहित हैं। सांसद ने कहा कि पैकेजिंग इंस्टीट्यूट होने के बाद से इत्र की पैकेजिंग अच्छे तरीके से होने की बात कही। उन्होंने अरोमा यूनिवर्सिटी बनाए जाने पर भी चर्चा की। सांसद ने कहा कि इत्र के लिए चंदन आदि सामग्री बाहर से आती है, अगर रिसर्च हो तो यहां पर बहुत सारी चीजें उगाई जा सकती हैं। कन्नौज के किसानों को फूलों की खेती के लिए प्रेरित करने व मनरेगा से जोड़ने को तीन साल तक के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है।

डीएम शुभ्रान्त शुक्ल ने कहा कि इत्र को बड़े स्तर पर बढ़ाया जाएगा। इत्र को व्यवसायिक माहौल दिलाए जाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इत्र पार्क की जमीन को 30 से बढ़ाकर 50 एकड़ कर दिया गया है। पार्क के आसपास फूलों की खेती के लिए प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed