खिचड़ी भोज कराया, दान देकर पुण्य कमाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकर संक्राति पर्व बुधवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। समाजसेवियों व भक्तों ने जगह-जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया। भक्तों ने सुबह ही स्नान कर दान देकर पुण्य कमाया।
शहर के मोहल्ला डाकबंगला रोड पर ब्रह्मदेव मंदिर परिसर में, तिर्वा क्रासिंग स्थित बालाजी मंदिर परिसर के बाहर स्टॉल लगाकर भक्तों ने लोगों को खिचड़ी भोज कराया। हरदेवगंज, लाखन चौराहा, फूलमती देवी मंदिर, मिठाई गली, बड़ा बाजार, नगर पालिका परिसर के निकट भी खिचड़ी भोज कराया गया।
तिर्वा प्रतिनिधि के मुताबिक ग्रामीण गंगा स्नान को मेंहदीघाट पहुंचे। साधुओं की टोलियां घरों में दस्तक देने लगीं। महिलाओं ने उन्हें दान दिया। कस्बे के समाजसेवियों व व्यापारियों ने सर्राफा मार्केट, किराना मार्केट, खैरनगर रोड, रोडवेज बस अड्डे, ठठिया रोड चौराहा, पोस्टआफिस तिराहा, मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर के सामने स्टाल लगाकर खिचड़ी भोज कराया।
तिर्वा-उमर्दा मार्ग के मध्य में सेमपुर गांव स्थित आरआर महाविद्यालय के प्रबंधक आशीष यादव ने मुख्य मार्ग पर तहरी, मिठाई व पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई। शिक्षक मोरपाल यादव, मुखराम यादव, छुन्ना यादव, जंटर तिवारी सहित कई समाजसेवी मौजूद रहे।
उधर मानीमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बा के साईं मंदिर जीटी रोड किनारे समाजसेवियों व भक्तों ने खिचड़ी भोज कराया। इस दौरान दिलीप कटियार, बालकृष्ण, सचिन, राहुल दुबे, आशु दुबे आदि मौजूद रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष की अगुवाई में मेंहदीघाट स्थित गांव कासिमपुर में बने बिरिया आश्रम में श्रद्धालुओं को भोजन कराया गया। इस दौरान क्षेत्रीय नेता वीरसिंह यादव ने कांग्रेस की सदस्यता लेने की घोषणा की।
पूर्व जिलाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला सचिव अरविंद दुबे, महेश पांडेय, शमशाद खां, कुलदीप श्रीवास्तव सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे। वहीं मेंहदीघाट पर श्रद्धालुओं को खिचड़ी भोज कराया गया। गांव मियांगंज, हरदोई रोड तिराहा, बहादुरपुर उज्जैना में भी भक्तों ने खिचड़ी बांटने के लिए कैंप लगाया।
अमोलर/तालग्राम प्रतिनिधि के अनुसार गांव गदौरा के प्रधान ओमकार गुप्ता व अकरमाबाद के समाजसेवी राधाकृष्ण वर्मा, ढिपारा में गोपेश्वरनाथ धाम मंदिर के संस्थापक पूर्व सांसद गेंदनलाल कनौजिया ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया। तेजराम सविता, शेरपाल सिंह, वीरपाल, नारेंद्र आदि ने सहयोग प्रदान किया।
नदसिया प्रतिनिधि के अनुसार मतौली में प्रधान संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी ने वरिष्ठ नागरिकों और गरीबों को शॉल व कंबल वितरित किए। जय नरायन तिवारी, चंद्रप्रकाश, मूलचंद्र, अनिल तिवारी, श्यामलाल दिवाकर, संजीव शुक्ला, धर्मेंद्र मिश्रा, रिंकू दीक्षित आदि रहे।
मतौली के ही सपा नेता बबलू तिवारी ने गरीबों को कंबल बांटे। पप्पू पाल, ऊधन पाल, रामशंकर पाल, रामरतन बाथम, प्रताप नरायन, प्रेमचंद्र पाल आदि ने सहयोग प्रदान किया। नजरापुर प्रतिनिधि के अनुसार फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन ने जिलाध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री के नेतृत्व में खिचड़ी भोज आयोजित किया।
इसमें दमयंती देवी, रमेश चंद्र अग्निहोत्री ने गरीबों, बुजुर्गों, विधवाओं, विकलांगों को शॉल व कंबल बांटे। इसी तरह फगुहा, जसपुरापुर सरैंया, खजुहा, वैसापुर पट्टी, विसंधुआ, मीरपुर, गंधरापुर, बहादुरपुर, मिश्रनपुरवा में मकर संक्रांति पर लोगों ने गरीबों को खिचड़ी भोज खिलाया। तिल के लड्डू, मिष्ठान दान किया।
वहीं गुगरापुर में बुधवार को जलेश्वर घाट पर भक्तों ने गंगा स्नान किया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकी पुलिस तैनात रही। समाजसेवी बबलू ठाकुर,आशुतोष यादव, अजय मिश्रा ने श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त चाय बंटवाई। भागवताचार्य पंडित प्रेम सागर शास्त्री, मुन्नालाल तिवारी ने बताया कि मकर संक्रांति गुरुवार को भी मनाकर लोग ईश्वर की उपासना व दान पुण्य करेंगे।