फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Give lodged Areca killing teacher

सुपारी दे कराई थी टीचर की हत्या

Fri, 09 Oct 2015 12:18 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 09 Oct 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Give lodged Areca killing teacher

विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर निवासी टीचर की

विज्ञापन
हत्या ग्राम प्रधानी का चुनाव जीतने के लिए सुपारी देकर कराई गई थी। जेल में बंद शातिर हिस्ट्रीशीटर धर्मा ठाकुर ने मर्डर केस की साजिश रची थी। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ने केस का खुलासा किया। पुलिस ने मामले में धर्मा ठाकुर के पुत्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

खुलासा करने वाली पुलिस टीम को दो हजार रुपये का ईनाम दिया गया है। एसपी ने बताया कि 21 सितंबर को शेखपुर गांव निवासी टीचर राम भरोसे पुत्र बृजनाथ सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान बदमाश लाइसेंसी रिवाल्वर भी लूट ले गए थे। मामले का खुलासा करने के लिए उन्होंने स्वाट व सर्विलांस टीम के अलावा विशुनगढ़ पुलिस को लगाया था।

छानबीन के बाद स्वाट टीम प्रभारी दिनेश यादव, सर्विलांस टीम प्रभारी तारिक खां व विशुनगढ़ थानाध्यक्ष प्रेमचंद्र कुरील ने संयुक्त रूप से छिबरामऊ से कैरदा रोड बंबा पटरी पर नादनपुर पुलिया के पास घेराबंदी की। इस दौरान अनुज प्रताप सिंह पुत्र धर्म सिंह उर्फ धर्मा ठाकुर निवासी उस्मानपुर थाना विशुनगढ़, अवधेश उर्फ टिंकू पुत्र मलिखान सिंह निवासी जगतपुर थाना बेवर जनपद मैनपुरी और जगभान सिंह उर्फ गुड्डू उर्फ मैनेजर पुत्र क्षत्रपाल सिंह निवासी शेखपुर विशुनगढ़ को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो तमंचे 315 बोर व लूटी गई रिवाल्वर, दो बाइकें बरामद की गईं।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल किया है। अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि उसके पिता धर्म सिंह उर्फ धर्मा ठाकुर जेल में बंद हैं। जगभान सिंह उर्फ गुड्डू उर्फ मैनेजर की उनसे बातचीत हुई। रामभरोसे की हत्या करने की योजना जेल में बनी। तीन लाख रुपये की सुपारी ली गई।

एडवांस में 50 हजार रुपये मिले। योजना के तहत उसने व अवधेश ने मिलकर टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि टीचर की गांव में हनक थी। ज्यादातर लोग उनकी बात मानते थे। जगभान को डर था कि टीचर राम भरोसे के कारण वह चुनाव नहीं जीत सकता, इसलिए उसने धर्मा को उनकी हत्या कराने की सुपारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed