{"_id":"62d30b79c527b04e8d50dad3","slug":"girl-student-left-school-on-threat-of-acid-attack-kannauj-news-knp7079218179","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसिड अटैक की धमकी पर छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसिड अटैक की धमकी पर छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा
विज्ञापन
कन्नौज। किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले दो दोस्तों पर ढाई माह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। बेखौफ आरोपियों ने अब पीड़िता को एसिड अटैक की धमकी दी है। दहशत में आकर पीड़िता ने स्कूल जाना बंद कर दिया है।
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने 30 अप्रैल 2022 को पतरियन पुर्वा निवासी सुमित और उसके दोस्त शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसकी 16 वर्षीय बेटी बकरियां चराने गई थी। इस दौरान आरोपियों ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसकी फोटो भी खींच ली थी। पिता का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। शनिवार को परिवार के साथ एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने बताया कि आरोपी एसिड अटैक और दुष्कर्म की धमकी देते हैं। आरोपियों के डर से उसने स्कूल जाना बंद कर दिया। एएसपी अरविंद कुमार ने कहा कि प्रकरण गंभीर है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
पीड़िता के पिता पर करा दी कुकर्म की रिपोर्ट
इनसाफ की आस में पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे पीड़िता के पिता पर ही कुकर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इससे अब पीड़िता और उसका परिवार परेशान है।