{"_id":"5e860ab78ebc3e711a36c57b","slug":"gharon-tak-pahuncha-doodh-sabjee-va-phal-sadakon-par-sannaata-kannauj-news-knp553419369","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों तक पहुंचा दूध, सब्जी व फल, सड़कों पर सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों तक पहुंचा दूध, सब्जी व फल, सड़कों पर सन्नाटा
विज्ञापन
मकरंदनगर तिराहे पर लोगों से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। लॉकडाउन में प्रशासन ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में दूध, सब्जी व फल का वितरण करवाया। इस दौरान किसी को घर से नहीं निकलने दिया गया। इससे जीटी रोड समेत शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। डीएम व एसपी समेत अफसरों ने क्षेत्रों में लॉकडाउन की हकीकत परखी।
गुुरुवार की सुबह छह बजते ही कई जनरल स्टोर, सब्जी, दवाई की दुकानें खुल गई थीं। पुलिस ने दुकानदारों को एक मीटर दूरी पर चूने का घेरा बनाकर खाद्य सामग्री वितरण के आदेश दिए। भीड़ की आशंका को लेकर पहले से तैयार पुलिस अधिकारी व जवान इलाकों का भ्रमण कर जायजा लेते रहे। बिना वजह घूमने वाले लोगों को घरों में रहने की नसीहत दी गई।
जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा व पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कन्नौज समेत गुरसहायगंज, तालग्राम, छिबरामऊ व तिर्वा क्षेत्र का भ्रमण कर लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराए जाने के निर्देश दिए। बिना वजह घर से बाहर निकलने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई।