फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Gaurav of Kannauj defeated Kuldeep of Firozabad to win the title.

Kannauj News: फिरोजाबाद के कुलदीप को पटखनी देकर कन्नौज के गौरव ने जीता खिताब

Fri, 02 Jan 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Gaurav of Kannauj defeated Kuldeep of Firozabad to win the title.
फोटो :26: कुश्ती की शुरुआत कराते मुख्य अतिथि। स्रोत : स्वयं
तिर्वा। नव वर्ष पर गुरुवार को ग्राम मिड़ईपुरवा में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें 28 पहलवानों ने प्रतिभाग किया। फिरोजाबाद के कुलदीप को पटखनी देकर कन्नौज के गौरव ने खिताब जीता।
विज्ञापन


सुबह दंगल स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। ढोल–नगाड़ों की गूंज और दर्शकों के उत्साहवर्धन के बीच पहलवानों ने दांवपेच दिखाए। एक के बाद एक मुकाबले हुए जिनमें पहलवानों ने दमखम दिखाया। फाइनल मुकाबला कन्नौज के पहलवान गौरव और फिरोजाबाद के पहलवान कुलदीप के बीच हुआ। दोनों पहलवानों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।
विज्ञापन

आखिर में गौरव ने शानदार दांव लगाते हुए कुलदीप को पटखनी देकर खिताब जीत लिया। गौरव की जीत पर दर्शकों ने तालियों बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। आयोजक कुलदीप सिंह ने बताया कि दंगल का उद्देश्य ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देना और पारंपरिक कुश्ती को जीवित रखना है। उन्होंने कहा कि विजेता पहलवान को नकद पुरस्कार और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान युवा सपा नेता सुखेंद्र यादव, अवनीश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed