फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Garbage disposal center found running on paper, secretary suspended

Kannauj News: कागज पर चलता मिला कूड़ा निस्तारण केंद्र, सचिव निलंबित

Sun, 29 Oct 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 29 Oct 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Garbage disposal center found running on paper, secretary suspended
कन्नौज। गुगरापुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सौंसरापुर में 30.15 लाख खर्च करके ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (आरआरसी) केंद्र का निर्माण हुआ। हकीकत में यह कागज पर ही संचालित किया गया। निरीक्षण में हकीकत सामने आने पर डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी (सचिव) मुजीब खां को निलंबित कर ब्लॉक से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन




डीपीआरओ राजेंद्र प्रकाश ने बताया कि सौंसरापुर में गड़बड़ी की जानकारी मिली थी। इसीलिए वहां जाकर बने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कराए गए कार्यों का मुआयना किया। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 30.15 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है, लेकिन आरआरसी को बिना शुरू किए ही संचालित करने की रिपोर्ट भेज दी गई। आरआरसी के पास निर्मित सार्वजनिक नाडेप कंपोस्ट, सार्वजनिक खाद के गड्ढे, वर्मी कंपोस्ट संचालित नहीं किया गया।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि शासकीय धन का दुरुपयोग हुआ है। केंद्र के सामने नाला का निर्माण है और उसमें फिल्टर चैंबर लगा है, लेकिन उसकी उपयोगिता साबित नहीं हुई। जल शोधन कार्य की यूनिट में भी धनराशि का दुरुपयोग हुआ है। इसी मामले में पहले भी सचिव को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन सुधार नहीं किया। डीएम शुभ्रांत शुक्ल व सीडीओ आरएन सिंह के निरीक्षण में खामियां मिलने पर उन्होंने सचिव के निलंबन को कहा था। इसी के तहत आगे की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed