{"_id":"68c31a0201fa0766340d6ea4","slug":"ganga-water-level-decreased-life-in-70-villages-disrupted-kannauj-news-c-214-1-knj1008-137175-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: गंगा का जलस्तर घटा, 70 गांवों में जनजीवन अस्तव्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: गंगा का जलस्तर घटा, 70 गांवों में जनजीवन अस्तव्यस्त
विज्ञापन
कन्नौज। बाढ़ ने कटरी क्षेत्र के 70 गांवों को जनजीवन अस्तव्यस्त कर रख है। खेतों में पानी भरने से फसलें बर्बाद हो गईं। वहीं कटरी के बाशिंदे सुरक्षित ठिकानों की तलाश में भटक रहे हैं। कुछ ग्रामीणों ने सड़कों के किनारे डेरा जमा लिया है तो कुछ ने राहत शिविर में शरण ले रखी है। हालांकि, गुरुवार को भी गंगा का जलस्तर कम हुआ है। इसके बावजूद बाढ़ पीड़ितों को कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।
गंगा नदी में बाढ़ से कटरी क्षेत्र के 70 अभी भी जलमग्न हैं। गंगा के साथ काली नदी, अरिंद, ईशन, पांडु नदी भी उफान पर हैं। ग्रामीण जान बचाने के लिए सड़कों पर डेरा जमाए हैं और कुछ ग्रामीणों ने राहत शिविरों में शरण ले रखी है। ग्रामीणों ने पालतू मवेशी छोड़ दिए हैं। बाढ़ के प्रकोप से काली नदी के तटवर्ती गांव कटरी अमीनाबाद, गढि़या बलीदादपुर, सढि़यापुर बांगर, मिश्रीपुर, फिरोजपुर समेत 40 गांव में जलमग्न हैं।
इसी प्रकार गंगा की तलहटी के गांव कासिमपुर, बक्सीपुर्वा, कटरी गंगपुर, गंगूपुर्वा, दाईपुर, चौराचांदपुर, मेहंदीपुर, महमूदपुर बीजा, नाहरघाटी समेत 22 गांवाें में जलभराव से हाल बेहाल है। फसलें नष्ट होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों के सामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है। घरों के निकलने के लिए ग्रामीणों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। एडीएम आशीष कुमार सिंह का कहना है कि केंद्रीय जल आयोग व राजस्व की टीम लगातार जलस्तर पर निगरानी रखे है। नरौरा बांध से पानी का प्रवाह कम किया गया है। इसलिए जलस्तर घट रहा है। बाढ़ प्रभावितों काे हर संभव मदद दी जा रही है।