{"_id":"60ef242e8ebc3e13527ac051","slug":"gang-rape-by-intoxicating-kannauj-news-knp6402157100","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली चीज सुंघाकर सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीली चीज सुंघाकर सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। युवती पर दबाव बना संबंध बनाने का वीडियो बनाकर युवक ब्लैकमेल करने लगा। युवती के विवाह के बाद भी युवक ने पीछा नहीं छोड़ा। 12 जुलाई की रात नशीली चीज सुंघाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस को आरोपी युवक और तीन अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।
कोतवाली इलाके के एक गांव की युवती ने पुलिस को बताया कि गांव के एक युवक ने दबाव बनाकर शारीरिक संबंध बना लिए थे। इस दौरान वीडियो बना लिया। जानकारी पर पिछली साल दिसंबर माह में परिजनों ने कमालगंज के एक गांव में शादी कर दी। शादी के बाद भी युवक मोबाइल पर कॉल कर परेशान करता रहता था। वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। आरोप है कि 12 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे युवक ने जबरदस्ती बुला लिया। नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। सुबह होश आया तो युवक के घर में थी। रात में कई लोगों ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी परिजनों को दी।
बुधवार को पुलिस को मामले का प्रार्थना पत्र दिया गया। पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।