फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Four women caught stealing saris from store

दुकान से साड़ियां चुराते चार महिलाओं को दबोचा

Sat, 13 Feb 2016 11:57 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 13 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Four women caught stealing saris from store

एक शोरूम में में खरीदारी करने के बहाने आईं चार

विज्ञापन
महिलाओं ने दो कीमती साड़ियां पार कर दी। उनकी यह हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। दुकान स्वामी ने जब महिलाओं की हरकत को देखा तो उन्हें टोंक दिया और उनके पास से चोरी कर छिपाई गईं साड़ियां बरामद कर लीं।

इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में महिलाओं को कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया गया। नगर के मुख्य मार्ग पर पुरानी तहसील के सामने निर्देश चतुर्वेदी का कपड़ा मंदिर के नाम से साड़ियों का दो मंजिला शोरूम है। शनिवार की दोपहर चार महिलाएं खरीदारी करने के बहाने शोरूम पर पहुंचीं।

उन्होंने साड़ी दिखाने की बात कही। इस पर दुकान मालिक ने उन्हें दूसरी मंजिल पर साड़ी पसंद करने के लिए भेज दिया। इस बीच महिलाओं ने किसी तरह सेल्समैन की नजरें बचाते हुए दो कीमती साड़ियां चोरी कर छिपा लीं, पर उनकी यह पूरी हरकत शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही थी।

यह सब नीचे बैठा दुकान मालिक टीवी स्क्रीन पर देख रहा था। कुछ देर बाद जब महिलाएं नीचे उतरकर शोरूम से बाहर जाने लगीं, तभी उसने उन्हें रोक कर चुराई गई साड़ियों को वापस करने की बात कही। पहले तो वह आनाकानी करती रहीं और चोरी की बात सिरे से नकारती रहीं।

जब उन्हें शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाई गईं तो वह हतप्रभ रह गईं और फिर उन्होंने छिपाई गई दोनों साड़ियां वापस कर दी। हालांकि, इस दौरान दुकान पर काफी भीड़ जुट गई थी। बाद में दुकानदार ने महिलाओं को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed