{"_id":"68dc24ab780682db7605d224","slug":"four-new-dengue-patients-found-number-reaches-77-kannauj-news-c-214-1-knj1005-138116-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: चार नए मिले डेंगू के मरीज, संख्या 77 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: चार नए मिले डेंगू के मरीज, संख्या 77 पहुंची
विज्ञापन
फोटो :23: गुरसहायगंज में एक घर में फ्रिज की ट्रे की जांच करता कर्मी। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
सिस्टम की लापरवाही जनमानस के लिए आफत बन रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। डेंगू के चार नए मरीज मंगलवार को और मिले। मरीजों की संख्या अब 77 पहुंच गई। नगर पालिका और ग्राम पंचायतें एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराने के दावे तो कर रहे हैं। इसके बावजूद मच्छरों का प्रकोप कम नहीं हो रहा है।
मच्छरजनित बीमारियां तेजी से पैर पसार रही हैं। इनको रोकने को शहर से लेकर गांवों तक की गलियों में साफ-सफाई के साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराना चाहिए। नगर निगम और ग्राम पंचायतें छिड़काव व फॉगिंग कराने के दावे तो कर रहे हैं। इसके बावजूद मच्छरों की फौज बढ़ती जा रही है और लोग डेंगू के शिकार हो रहे हैं। सितंबर माह में 63 लोग डेंगू से पीड़ित हुए हैं। इनमें अधिकतर मरीज निजी अस्पतालाें में अपना इलाज करा रहे हैं। सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता ने बताया कि एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराने के लिए नगर निगम और ग्राम पंचायतों से कहा गया है, जहां पर भी डेंगू व मलेरिया के मरीज मिल रहे हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम इनडोर और आउटडोर स्प्रे करा रही है।
जगनपुरवा-मवई में मिले पांच-पांच डेंगू मरीज
उमर्दा ब्लॉक में डेंगू ने लोगों को परेशान कर रखा है। सबसे पहले रूरा में डेंगू के मरीज मिले, जहां पर अब तक चार लोग डेंगू से पीड़ित हो चुके हैं। इसके अलावा जगनपुरवा और मवई में पांच-पांच व महसईया में तीन मरीज मिल चुके हैं।