फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Four brothers entered the house and beat the young man

Kannauj News: चार भाइयों ने युवक को घर में घुसकर पीटा

Sat, 16 May 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Four brothers entered the house and beat the young man
गुरसहायगंज। रंजिश को लेकर चार भाइयों ने एक युवक पर घर में घुसकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की चौकी मझपुर्वा निवासी उवैश ने कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गुरुवार रात आठ बजे उसका भाई मोहम्मद इंतजारुल घर के बाहर दरवाजे पर खड़ा था। तभी गांव के मुशर्रफ, मुजफ्फर, अरमान और फरमान पुरानी रंजिश के चलते हाथों में लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर वहां पहुंच गए। चारों ने आते ही इंतजारुल के साथ गालीगलौज शुरू कर दी और मारने के लिए दौड़ पड़े। जान बचाने के लिए इंतजारुल घर के अंदर भाग गया, लेकिन आरोपी पीछे-पीछे घर में घुस आए और उसे घेरकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शो सुनकर उवैश, कैश तथा आसपास के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह उसे बचाया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि यदि समय रहते लोग नहीं पहुंचते तो आरोपी उसके भाई की जान भी ले सकते थे। हमले में इंतजारुल के सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed