फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Four accused of chain snatching caught in encounter, uncle and nephew shot

Kannauj News: चेन स्नेचिंग के चार आरोपी मुठभेड़ में दबोचे, चाचा-भतीजे को लगी गोली

Thu, 15 Feb 2024 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Four accused of chain snatching caught in encounter, uncle and nephew shot
छिबरामऊ। छिबरामऊ व सौरिख में मंगलवार को बुजुर्ग महिलाओं से चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। मुठभेड़ में चाचा-भतीजे को पैर में गोली लग गई। इन लुटेरों को घायल हालत में 100 शैया अस्पताल से राजकीय मेडिकल काॅलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस सिकंदरपुर व भाउलपुर के बीच में गश्त कर रही थी। तभी लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चारों लुटेरों के सिकंदरपुर की ओर से बहवलपुर तालग्राम छिबरामऊ मार्ग की ओर आने की सूचना मिली। पुलिस ने जब चेक प्वाइंट पर लुटेरों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में कानपुर के रावतपुर निवासी भतीजे आकाश थारू (22) के दाएं पैर में घुटने से नीचे व चाचा रवि थारू (35) के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई। पुलिस ने दो आरोपी साहिल व गौतम को दबोच लिया।
विज्ञापन

सूचना पाकर सीओ ओमकारनाथ शर्मा, कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह, एसओजी प्रभारी कमल भाटी व विशुनगढ़ थानाध्यक्ष पारूल चौधरी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने मौके से लूट में इस्तेमाल दो बाइकों के अलावा दो तमंचे व कारतूस भी बरामद कर लिए। पुलिस को आरोपियों के पास से दोनों महिलाओं से लूटी गईं चेन, चार तमंचे, एक जिंदा कारतूस, आठ खोखा, लूट में प्रयुक्त दो बाइकें व छह हजार रुपये नकद बरामद हुए। मुठभेड़ के बाद एसआई ज्ञानेंद्र सिंह निजी गाड़ी से घायल आकाश थारू व रवि थारू को 100 शैया अस्पताल ले गए। यहां पर सौरिख के प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार सिंह भी पहुंच गए। दोनों लुटेरों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल काॅलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मंगलवार को चारों ने छिबरामऊ व सौरिख में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपियों के मुठभेड़ में पकड़े जाने के बाद अब आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। लूट की शत-प्रतिशत बरामदगी हो गई है। उन्होंने लूट की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करने वाली टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को 25 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की।

छिबरामऊ मेें रिटायर्ड शिक्षिका नीलम बाजपेयी से दिनदहाड़े बनवारी नगर मोहल्ले में व खड़िनी में पूजा करने के बाद मंदिर के बाहर खड़ी प्रभा देवी से बाइक सवार लुटेरों ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। लूट की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जिसके बाद फुटेज के आधार पर ही पुलिस के हाथ लुटेरों के गिरेवां तक पहुंच पाए।


खड़िनी में महिला के साथ हुई लूट की वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इसके अलावा छिबरामऊ में भी लुटेरों के भागने के रूट पर पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए थे। मामले के खुलासे में छिबरामऊ व सौरिख की पुलिस के अलावा एसओजी को भी लगाया गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही पुलिस लुटेरों तक पहुंच पाई।



मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि फेरी लगाकर कपड़े की चादर बेचने का काम करते हैं। इस दौरान कोई अधिक उम्र की महिला सोने के आभूषण पहने हो तो उसके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। बचाव व विरोध करने वाले लोगों को धमकाने के लिए असलहा रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed