{"_id":"592725e44f1c1b6011536901","slug":"former-principal-and-secretary-to-file-lawsuit-against-rs-16-lakh-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 लाख के घोटाले में पूर्व प्रधान और सचिव पर मुकदमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 लाख के घोटाले में पूर्व प्रधान और सचिव पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Fri, 26 May 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Police Line
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौचालयों और मनरेगा आदि कार्यों में 16 लाख रुपये से अधिक का घोटाला करने वाले पूर्व प्रधान और निवर्तमान सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। ब्लाक तालग्राम के प्रभारी सहायक विकास अधिकारी संतोष कुमार दुबे ने कानपुर कमिश्नर, जिलाधिकारी कन्नौज, जिला पंचायतराज अधिकारी आदि के निर्देश पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
बताया है कि साल 2011-12, 2014-15 में ग्राम डुडु़वा बुजुर्ग के तत्कालीन प्रधान आसिफ जमाखान ने तत्कालीन सचिव दिनेश चंद्र गिहार की मिलीभगत से मनरेगा के कार्यों, शौचालयों आदि के लिए आए धन को फर्जी शौचालय बनाए जाने की रिपोर्ट लगाकर 16 लाख रुपये से अधिक की धनराशि का गबन किया है। शिकायत के बाद तमाम अधिकारियों ने जब मामले की जांच की तो घटना सही पाए जाने पर इसकी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित की है। कानपुर मंडलायुक्त स्तर से मामले की जांच सही पाए जाने पर पूर्व प्रधान और निवर्तमान सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन