{"_id":"f1cc2bc1d2407b661c37cf5ad5549fe4","slug":"formality-in-the-name-of-examination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा के नाम पर निभाई औपचारिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा के नाम पर निभाई औपचारिकता
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Sun, 15 Mar 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साक्षरता मिशन योजना के तहत रविवार को सतत शिक्षा केंद्रों पर प्रशिक्षण देकर साक्षर बनाए गए लोगों की पूरे जिले में परीक्षा आयोजित कराई गई। परीक्षा के दौरान अधिकतर केंद्रों पर केवल औपचारिकता निभाई गई। विभाग के अधिकारी भी इक्का-दुक्का केंद्रों पर परीक्षा का जायजा लेने पहुंचे। कई केंद्रों पर तो प्रेरकों ने स्वयं कापियां लिख डाली।
विकास खंड तालग्राम के ग्राम पंचायत लोक शिक्षा केंद्र चटियापुर में 12 बजे तक केंद्र का ताला ही नहीं खुला था। हेड टीचर विजेंद्र कुमार मौजूद मिले। केंद्र पर नियुक्त प्रेरक सुनीता का कहीं अता-पता नहीं था। पता चला कि यहां 51 महिलाएं व नौ पुरुष पंजीकृत हैं। केंद्र पर कोई परीक्षा आयोजित नहीं हुई।
12:30 बजे फिरोजपुर केंद्र पर हेड टीचर कुलदीप नदारत थे। पंजीकृत 21 महिलाएं व आठ पुरुषों में महज नौ महिलाओं ने परीक्षा दी। प्रेरक विमला व कविता मौजूद मिलीं। यहां पर भी परीक्षा के नाम पर लीक पीटी जाती नजर आई। दोपहर 1:05 मिनट पर गदोरा केंद्र पर पंजीकृत 60 में तीस महिलाएं उपस्थित मिलीं।
विज्ञापन
प्रेरक रेखा देवी, प्रधानाध्यापक जगदीश चंद्र मौजूद मिले। 1:20 बजे मस्तियापुर में प्रधानाध्यापक नईम खां नदारत मिले। प्रेरक योगेंद्र, लाली मौजूद मिले, लेकिन कोई भी परीक्षा देने के लिए नहीं आया। केंद्र पर 54 पंजीकृत हैं। प्रधानाध्यापक ने मोबाइल पर बताया कि परीक्षा के बावत उन्हें कोई जानकारी नहीं कराई गई।
ताहपुर में दोपहर दो बजे प्रधानाध्यापक अजीत प्रताप कुशवाहा, प्रेरक विनोद, शमा परवीन मौजूद मिले। 25 लोग पंजीकृत हैं। केंद्र किस्तयापुर में 2:15 बजे प्रेरक जितेंद्र सिंह व हेड मख्यतयार खां मौजूद मिले। केंद्र पर 60 लोग पंजीकृत हैं। परीक्षा आयोजित हो चुकी थी। इसमें 40 कापी जमा थीं। तिलकसराय बरई में 2:35 कोई परीक्षार्थी नहीं मिला। प्रेरक रामचंद्र, सरिता पाल मौजूद मिलीं। 54 लोग पंजीकृत हैं। हेट टीचर जितेंद्र श्रीवास्तव केंद्र पर नहीं पहुंचे।
तीन बजे आसमपुर पट्टी लोक शिक्षा केंद्र पर सोनी प्रेरक, प्रधानाध्यापक सुजीत कनौजिया मौजूद मिले। 28 लोग पंजीकृत हैं। 24 ने परीक्षा दी। 3:15 बजे अकरमाबाद में हेड टीचर कुलदीप गायब मिले। प्रेरक ज्योति मौजूद मिलीं। 15 पंजीकृत लोगों में 8 ने परीक्षा दी। समन्वयक मंजीत यादव से परीक्षा के संबंध में वार्ता की गई तो उनका कहना था कि बरसात के कारण अधिकांश केंद्र लेट खुले।
खंड शिक्षाधिकारी नीलम वर्मा का कहना है कि हमको परीक्षा के बावत कोई जानकारी नहीं है। जिला समन्वयक हर्षा निगम से वार्ता की गई तो उनका कहना था कि उनको गुगरापुर व तालग्राम विकास खंड आवंटित हैं। बरसात के कारण वह तालग्राम नहीं पहुंच सकीं।
हालांकि गुगरापुर के कई केंद्रों का निरीक्षण किया था, जहां पर परीक्षा सुचारु ढंग से संचालित हो रही थी। परीक्षा का समय सुबह 10 से पांच बजे का था। इस कारण लोग परीक्षा देने के लिए कई ट्रिप में पहुंचे हैं। कुछ लोग परीक्षा केंद्रों पर अपना काम निपटाने के बाद पहुंचे।
परीक्षा का संचालन शाम तक हुआ है। इस कारण कुछ केंद्रों पर लेट परीक्षा शुरू हुई है। तालग्राम, कन्नौज, जलाबाबाद के कई केंद्रों का स्वयं निरीक्षण किया है। हालांकि जहां पर परीक्षा के दौरान गड़बड़ियों की शिकायत मिलेगी उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
रामकरन यादव, बीएसए