{"_id":"5e7783e18ebc3e7117047037","slug":"five-year-old-girl-dies-due-to-high-fever-in-kannauj-kannauj-news-knp5518705170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: तेज बुखार से पांच वर्षीय बच्ची ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: तेज बुखार से पांच वर्षीय बच्ची ने तोड़ा दम
विज्ञापन
कन्नौज। तेज बुखार से पीड़ित बच्ची को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना ठठिया के रामनगर गांव निवासी रमेश पुत्र सूबेदार की मेहनत मजदूरी कर अपना परिवार चलता था। उसकी पांच वर्षीय पुत्री मोहनी को शनिवार की शाम बुखार आ गया। बुखार आने से उसका पिता घबरा गया।
उसने गांव के पास मे एक चिकित्सक से दवा लेकर पुत्री को खिला दी। दवा से आराम न मिलने पर उसके पिता ने रविवार की सुबह करीब पांच बजे उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पिता रमेश ने बताया कि उसकी पुत्री को शनिवार की शाम को हल्का बुखार आ गया। रविवार को अधिक तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कालेज ले आया। यहां उसकी मौत हो गई। सीएमएस डा. दिलीप सिंह ने बताया कि बच्ची को दौरे व बुखार आ रहा था। उसकी मौत मेडिकल कालेज में हो गई।