{"_id":"5f6ce6748ebc3edbe202f784","slug":"five-injured-in-fight-over-not-being-chained-with-buffalo-in-dowry-kannauj-news-knp584610648","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में भैंस के साथ जंजीर न मिलने पर मारपीट, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में भैंस के साथ जंजीर न मिलने पर मारपीट, पांच घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालग्राम। दहेज में मिली भैंस के साथ जंजीर न मिलने पर सास और बहू के बीच झगड़ा हो गया। सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई। जिसमें पांच लोग घायल हुए हैं। दो लोगों की हालत गंभीर बनी है।
ऊमरपुर गांव निवासी रूबी देवी पत्नी देवेंद्र ने बताया कि उसके पिता ने दहेज में भैंस दी थी। सास और ससुर भैंस बांधने के लिए जंजीर की मांग कर रहे थे। गुरुवार को इसी बात को लेकर सास और बहू के बीच झगड़ा हो गया। सूचना पर तिर्वा कोतवाली के गांव ढकापुर्वा निवासी रूबी के भाई कन्हैया लाल और पिता लालता प्रसाद पहुंचे। भैंस की जंजीर देने-न देने की बात पर मायके और ससुराल पक्ष के बीच मारपीट होने लगी। जिसमें भाई कन्हैया लाल, पिता लालता प्रसाद और रूबी के ससुर लक्ष्मीनारायण व सास केला देवी समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पिता लालता प्रसाद और ससुर लक्ष्मी नारायण की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि दहेज के चक्कर में मारपीट हुई है। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
=========================