फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Five chances of rectifying mistakes in online self-calculation

Kannauj News: ऑनलाइन स्वगणना में पांच बार गलती सुधार का मौका

Tue, 12 May 2026 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 12 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Five chances of rectifying mistakes in online self-calculation
तालग्राम। जनगणना-2027 के तहत शुरू हुई स्व गणना प्रक्रिया में लोगों को बड़ी राहत दी गई है। अब यदि कोई व्यक्ति ऑनलाइन स्व गणना फॉर्म भरते समय गलती कर देता है तो वह अपनी जानकारी को पांच बार तक ऑनलाइन संशोधित कर सकेगा। सोमवार को फील्ड ट्रेनरों और प्रगणकों ने डोर टू डोर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

फील्ड ट्रेनर्स सुनील कुमार और विजय सिंह पटेल ने लोगों को बताया कि स्व गणना प्रक्रिया के तहत लोग घर बैठे मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन जानकारी भर सकते हैं। यह प्रक्रिया सात मई से शुरू हो चुकी है और 21 मई तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोग जल्दबाजी में गलत जानकारी न भरें और सभी विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें। ऑनलाइन फॉर्म जमा होने के बाद मिलने वाली 11 अंकों की आईडी को सुरक्षित रखना जरूरी होगा। इसी आईडी की मदद के बाद संशोधन किया जा सकेगा। जनगणना कर्मी घर पहुंचने पर भी दर्ज जानकारी का सत्यापन करेंगे और जरूरत पड़ने पर संशोधन कराया जा सकेगा। हालांकि घर के मुखिया के नाम में बदलाव की सुविधा सीमित रहेगी। इस मौके पर कृष्ण कुमार, अंजू वर्मा, नितेश सिंह, गोकर्ण राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed