फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   firing on land dispute

जमीन के विवाद में चली गोली

Tue, 05 May 2015 12:13 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Tue, 05 May 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
विवादित जमीन को लेकर सोमवार को फिर दो पक्षों में ठन गई। जमीन पर नींव भरने के विवाद में गाली-गलौज होने लगा। नौबत पथराव, फायरिंग तक पहुंच गई। लाठी-डंडे चलने के साथ करीब 30 राउंड फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। पथराव में दो बाइक  क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी होने के लगभग पौन घंटे बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मकानों की घेराबंदी कर पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन


 मोहल्ला जेरकिला स्थित विवादित जमीन को लेकर दो पक्ष काकू शुक्ला और रघुनंदन अग्निहोत्री के बीच विवाद चल रहा है। जिसमें रघुनंदन ने कौशल और प्रांशु को जमीन का बैनामा कर दिया है। सोमवार को काकू शुक्ला जमीन पर नींव भरवा रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के लोग आ गए और विवाद शुरु हो गया। गाली-गलौज के बाद उनके बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इसके बाद ही फायरिंग शुरु हो गई।
विज्ञापन


पथराव में कौशल और उनके भाई विवेक की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ ही देर में दोनों तरफ से काफी लोग एकत्र हो गए और करीब दो घंटे तक अफरातफरी मची रही। गोली चलने से क्षेत्र के लोग और राहगीर जान बचाकर भागे। घटना की जानकारी होने पर करीब पौन घंटे बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। उधर पुलिस के सामने भी मारपीट होती रही। इसपर स्वाट पुलिस टीम बुलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाट टीम ने घरों की घेराबंदी करके तलाशी अभियान चलाया। तब जाकर पांच आरोपी के पुलिस हत्थे चढ़े, बाकी भागने में कामयाब रहे। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मारपीट में घायल कौशल कुमार दुबे, उनकी पत्नी रेखा, पुत्र छोटू, पुत्री अंकिता और विवेक, उनकी पत्नी साधना को गंभीर चोटे आई है। जिन्हे उपचार के लिए कोतवाली पुलिस सीएचसी ले गई है।

लूटपाट के भी लगाए आरोप
कन्नौज तहसील अमीन विवेक का कहना है कि हमलावर उनके घर में घुस गए थे और मारपीट कर सरकारी कागज, बीस हजार लूट ले गए है। उधर प्रांशु अग्निहोत्री का आरोप है कि उनकी मधु और दादी की सोने की चेन गले से तोड़ ली गई है।


डेढ़ माह पहले भी हुआ था विवाद
इसी जमीन के विवाद को लेकर 18 मार्च को भी तनाव की स्थिति हुई थी। उस दिन सिविल जज सीनियर डिवीजन के अमीन दुष्यंत सिंह पुलिस, पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। कोर्ट के आदेश पर कब्जा दखल की कार्रवाई से पूर्व क्षेत्रीय लेखपाल की मौजूदगी में पैमाइश शुरू कराई गई थी। इसपर पनपे आक्रोशित को किसी तरह पुलिस अधिकारियों ने शांत कराया था। कई चरणों में चली पैमाइश के बाद अदालत के अमीन ने हवाई पैमाइश कराई थी। तब भी देर शाम तक कई बार विवाद की स्थिति बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed