{"_id":"04dc605a0a713a1328c6fa4e69d5f094","slug":"firing-on-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच बाजार युवक को दौड़ाकर फायर झोंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच बाजार युवक को दौड़ाकर फायर झोंका
Updated Sun, 19 Apr 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
नगर के भीड़ भरे बाजार में दबंगों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इसके बाद हमलावरों ने फायर झोंक दिया। युवक ने एक दुकान में घुसकर जान बचाई। बीच बाजार हुई इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। वहीं हमलावर असलहे लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। घटना की जानकारी होते ही भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना पांडेय भी मौके पर पहुंची।
क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर खास निवासी प्रवीन कुमार शुक्ला अपने मित्र के साथ किसी काम से बाजार आया था। सौरिख बस स्टाप के पास कार सवार हमलावरों ने उसे घेर लिया। इस पर वह जान बचाकर भागा। हमलावरों ने उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। हमलावरों के हाथ में असलहे देख प्रवीन मोहल्ला बजरिया गली में एक ड्राई क्लीनिंग की दुकान में घुस गया और जान बचाने के लिए शटर बंद कर लिया।
इस बीच हमलावरों ने उस पर फायर भी किया। नगर के मुख्य मार्ग पर दिनदहाड़े हुई घटना से हड़कंप मच गया। इस बीच दुकान के आस-पास काफी भीड़ जुट जाने पर हमलावर असलहे लहराते हुए भाग निकले। पीड़ित युवक के साथी ने घटना की जानकारी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना पांडेय को दी। कुछ ही देर में वह भी अपने काफी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
हफ्ता वसूली को लेकर हुई घटना
पीड़ित युवक प्रवीन कुमार शुक्ला ने कोतवाली में विशुनगढ़ रोड निवासी नवीन चौहान, दीपक जाटव, जितेंद्र पाल और उसके तीन अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि वह लोग उससे 10 हजार रुपये महीना वसूली की मांग करते हैं। रंगदारी न देने पर आए दिन उसे धमकाते हैं। रविवार को सौरिख बस स्टाप के पास उन लोगों ने घेरकर रुपये मांगे। इंकार करने पर मारपीट की। जान से मारने की नीयत से फायर भी किया, जो दुकान के शटर में जा लगा।
मोबाइल टावर है विवाद की जड़
लोगों में चर्चा है कि क्षेत्र में लगे मोबाइल टावर पर कब्जे को लेकर विवाद है। इसी विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। प्रवीन शुक्ला किसी मोबाइल टावर की देखरेख कर रहा है। नवीन चौहान और उसके साथी उस पर हर महीने दस हजार रुपये की रंगदारी का दबाव बनाते हैं। इसी विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया।
आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले
मामले में आरोपी बनाए गए हमलावरों पर कोतवाली में इससे पूर्व भी मारपीट करने और जानलेवा हमले, लूट और पुलिस मुठभेड़ के कई मामले दर्ज हैं। खादी का संरक्षण प्राप्त होने के चलते पुलिस भी उन पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पाती। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं।
भाजपा नेताओं ने कोतवाली घेरी
घटना की जानकारी होते ही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना पांडेय पीड़ित युवक के साथ कोतवाली पहुंची। उन्होंने कोतवाल खलीक अहमद से वार्ता कर घटना में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल ने उन्हें आश्वासन दिया मामले में पूरी तरह निष्पक्षता बरती जाएगी। आरोपियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़ित को डाक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी भेज दिया।
भाजपा नेता की एसएसआई से नोकझोंक
भाजपा नेत्री अर्चना पांडेय के साथ कोतवाली पहुंचे उनके कार्यकर्ता विवेक कुमार दुबे की वरिष्ठ उप निरीक्षक एसके शुक्ला से नोकझोंक हो गई। एसएसआई ने विवेक दुबे के पास रिवाल्वर देख उसे अपने पास बुलाकर पहले तो जमकर हड़काया। जब उसने यह बात अर्चना पांडेय को बताई तब उन्होंने एसएसआई से अपने व्यवहार में सुधार लाने की चेतावनी दी।