{"_id":"61f8224cd11c5328f9137775","slug":"fire-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp678167791","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर लीक होने से घर में लगी आग, महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर लीक होने से घर में लगी आग, महिला झुलसी
विज्ञापन
छिबरामऊ। सिलिंडर लीकेज से लगी आग में महिला झुलस गई। उस गंभीर हालत में सौ शय्या वाले अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाकाई लोगों ने ही आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गृहस्थी का काफी सामान भी जल गया।
फर्रुखाबाद रोड स्थित इंद्रा आवास कॉलोनी निवासी संजीव गुप्ता की पत्नी सरोज सोमवार की सुुुुुुुुुुुुुबह गैस पर दूध खौला रही थी। तभी सिलिंडर लीकेज से आग लग गई और सरोज भी लपटों की चपेट में आ गई। सरोज का शोर सुनकर दौड़े परिजनों ने उसे बचाकर बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। इधर, मोहल्ले के लोग आग बुझाने में जुट गए।
काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका। संजीव के मुताबिक आग से घर में रखा टीवी, फ्रिज, बिस्तर, अनाज आदि सबकुछ जल गया है। करीब डेढ़ लाख के नुकसान की आशंका है। सूचना पाकर लेखपाल विजयकांत शुक्ला व विशाल चौरसिया मौके पर पहुंचे। लेखपालों ने बताया कि नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।