{"_id":"42495a8dd3125678b4d41f39a1c7917f","slug":"fir-on-the-complaint-of-bribe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत मिली तो घूसखोरों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत मिली तो घूसखोरों पर एफआईआर
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Sat, 25 Apr 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने तालग्राम ब्लाक के गांव भवनियापुर में विद्युतीकरण के आठ महीने बाद भी बिजली आपूर्ति न किए जाने को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आकर यदि लिखित शिकायत करेंगे तो वह घुसखोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा देंगे। गौरतलब है कि अमर उजाला ने 24 अप्रैल को ‘..उपहार में फ्रिज तो मिला पर बिजली कहां से लाएं’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर ग्रामीणों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया।
डीएम अनुज कुमार झा ने बताया कि उन्होंने खबर पढ़ी है। समस्या को तत्काल संज्ञान में लिया गया है। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता पी.राम व कार्यदाई संस्था के अधिकारियों से वार्ता करके भवनियापुर में जल्द से जल्द बिजली सप्लाई शुरू कराई जाएगी।
जवाब तलब किया जाएगा कि यदि आठ महीने पहले खंभे, ट्रांसफार्मर व तार का काम पूरा हो चुका है तो सप्लाई शुरू होने में इतनी देर क्यों हुई। डीएम ने कहा कि राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत गांवों का विद्युतीकरण कराने वाली संस्था बेहद लापरवाही से कार्य करा रही है। प्रति माह तय लक्ष्य के सापेक्ष गांवों का विद्युतीकरण कार्य भी पूरा नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
शासन स्तर पर लिखापढ़ी की जा रही है ताकि कार्यदाई फर्म पर शिकंजा कसा जा सके। विद्युतीकरण कार्य में तेजी लाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यदाई फर्म ने क्षमता से ज्यादा काम का जिम्मा ले लिया है। शासन से अनुरोध किया गया है कि विद्युतीकरण कार्य कराने वाली फर्म का कार्यक्षेत्र कम करें, ताकि योजना पटरी पर आ सके।
उधर सपा नेता गुड्डू सक्सेना ने बताया कि विद्युतीकरण कार्यों में हो रही देरी की जानकारी मुख्यमंत्री के निजी सचिव गजेंद्र सिंह के जरिए लखनऊ तक पहुंचाई गई है। सांसद डिंपल यादव ने कड़ा रुख अपनाया है। जल्दी ही काम में तेजी लाने के लिए लापरवाही बरतने वालों को दंडित कराया जाएगा।