फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   File complaint directly in cyber crime police station

Kannauj News: सीधे साइबर क्राइम थाना में दर्ज कराएं शिकायत

Thu, 29 Feb 2024 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 29 Feb 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
File complaint directly in cyber crime police station
कन्नौज। लंबे इंतजार के बाद बुधवार को जिला मुख्यालय पर साइबर क्राइम थाना की शुरुआत हो गई। लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी ने वर्चुअली लोकार्पण किया। साइबर थाना अब सदर कोतवाली के सामने सीओ आवास परिसर में बनी इमारत में संचालित होगा। इसकी अपनी इमारत बाद में बनेगी। इसके लिए कुतलूपुर में जमीन चिह्नित हो चुकी है।
विज्ञापन

दो महीने पहले ही साइबर थाना से जुड़ी तैयारी पूरी की जा चुकी थी। बाकायदा टीम का गठन कर सभी को जरूरी ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया। साइबर क्राइम थाना में ही हुए कार्यक्रम के दौरान सांसद सुब्रत पाठक भी मौजूद रहे। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि अपराधियों से लड़ने के लिए पुलिस भी तकनीक में मजबूत हुई है। एसपी अमित कुमार आनंद ने इस दौरान साइबर क्राइम से बचाव से जुड़ी जानकारी दी। कहा कि अगर किसी के साथ धोखाधड़ी होती है तो अब वह सीधे साइबर क्राइम थाना पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। यहां की टीम मामले की जांच करेगी। समय रहते मामले का निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान एएसपी डॉ. संसार सिंह, सीओ सिटी कमलेश कुमार, सदर कोतवाल वीके तिवारी, साइबर क्राइम थाना प्रभारी रंजीत सिंह व उनकी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन


साइबर थाना में यह टीम तैनात
एसपी अमित कुमार आनंद ने साइबर क्राइम थाना में टीम की तैनाती कर दी है। इंस्पेक्टर रंजीत सिंह को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ एसआई संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह के अलावा सहदेव सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, रामऔतार, रजनी कुशवाहा की तैनाती की गई है। टीम ने बुधवार से ही नए थाना में काम शुरू कर दिया है। एसपी ने बताया कि इसके अलावा सभी थानों में साइबर सेल का गठन किया गया है। उस थाना में साइबर क्राइम से जुड़ी शिकायतों का इसी थाना में भेजा जाएगा। यहां की टीम ही साइबर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसका निस्तारण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed