फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fight at Jasoda toll plaza, highway jam

Kannauj News: जसोदा टोल प्लाजा पर मारपीट, हाईवे जाम

Sun, 29 Oct 2023 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Fight at Jasoda toll plaza, highway jam
कन्नौज। पंजाब से लोहा लादकर लखनऊ जा रहे ट्रक के ड्राइवर से टोल प्लाजा पर वहां के कर्मचारियों की झड़प हो गई। ड्राइवर की पिटाई भी कर दी गई। इससे खफा होकर दूसरे ट्रक के ड्राइवरों ने हंगामा कर दिया। अपने-अपने ट्रक को खड़ाकर विरोध जताने लगे। देखते ही देखते दिल्ली-कानपुर हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस अफसरों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


मामला शनिवार रात करीब साढ़े आठ से नौ बजे का है। बताया जा रहा है कि पंजाब के पटियाला निवासी सुखविंदर सिंह वहां से अपने ट्रक पर लोहे की रॉड लाद कर लखनऊ जा रहा था। यहां जीटी रोड से गुजरते समय जब वो सदर कोतवाली क्षेत्र के जसोदा स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचा।
विज्ञापन


उसके ट्रक में लगे फास्टैग से पैसा कटने में तकनीकी वजह बताकर ट्रक किनारे लगानेके के लिए कहा। इस पर वह ट्रक किनारे लगाने लगा। इसी दौरान बत्ती भी हरी हो गई। इसी दौरान टोल प्लाजा के छह-सात कर्मचारी वहां आए गाली-गलौज करते हुए ट्रक की खिड़की पर डंडे मारने लगे। मना करने के लिए जब वह नीचे उतरा तो उसपर भी हमलावर हो गए। इससे उसके सिर में चोट आ गई और वह जख्मी हो गया। इसी बीच पीछे से दूसरे ट्रक भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी बात समझने के बाद उन ट्रक के लोगों ने विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। टोल के करीब कई और ट्रक खड़े होने से वहां अफरा-तफरी मच गई। ट्रैफिक भी बाधित हो गया। टोल कर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध जताया। देखते ही देखते हाईवे पर दोनों ओर गाड़ियों की लाइन लग गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालकों को समझाया। एएसपी डॉ. अरविंद कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने पूरी बात समझने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया, उसके बाद ट्रक ड्राइवरों ने विरोध खत्म किया और जाम खुल सका।


सदर कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि मामूली बात को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गया था। थोड़ी देर के लिए गाड़ियां खड़ी हुई थीं। जाम नहीं लगा। मामले की जांच के लिए टोल पर लगे सीसीटीवी को खंगाला जाएगा। तहरीर के आधार पर ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed