फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   fever patients increased in hospital

अस्पताल में बुखार के रोगी बढ़े

Mon, 06 Sep 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
fever patients increased in hospital
जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए लगी कतार। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में एक माह के दौरान 23 डेंगू रोगी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। सोमवार को जिला अस्पताल में 500 से अधिक मरीज उपचार लेने पहुंचे। इनमें सबसे अधिक मरीज खांसी, जुकाम व बुखार के थे। इन सभी को पांच-पांच दिन की दवा दी गई। वहीं सीएमओ ने बुखार से पीड़ित गांवों व शहर के मोहल्लों में स्वास्थ्य टीम को भेज कर कैंप लगवाया।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ दिखाई दी। पर्चा बनवाने व डॉक्टर के पास जांच करा कर दवा लेने के लिए कतार लगी रही। फिजीशियन डॉ. आरके साहू का कहना है कि इस वर्ष सबसे ज्यादा बुखार के रोगी निकल रहे हैं। इनमें टाइफाइड के मरीज सबसे अधिक हैं। वहीं जिले के दाईपुर, तिखवा, शहर के मोहल्ला बालापीर, मकरंदनगर, सौसरापुर, समधन, सौरिख, इंदरगढ़ में डेंगू के रोगी मिल चुके हैं। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने दाईपुर, मकरंदनगर, तिखवा व सौसरी में स्वास्थ्य टीम भेज कर कैंप लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed