फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fault due to rain, electricity remained closed for eight hours, 15 cold storages, 150 villages did not get supply

बारिश से फाल्ट, आठ घंटे बंद रही बिजली, 15 कोल्ड स्टोरेज, 150 गांवों को नहीं मिली आपूर्ति

Wed, 20 Oct 2021 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Fault due to rain, electricity remained closed for eight hours, 15 cold storages, 150 villages did not get supply
अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट खोजते कर्मचारी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर में अंडरग्राउंड हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से मानपुर और महिला थाना उपकेंद्र आठ घंटे बंद रहे। गोलकुुआं के पास फाल्ट मिला। कर्मचारियों ने जमीन से केबल निकाल कर ठीक किया। फाल्ट से 15 कोल्ड स्टोरेज, शहर के कुछ भागाें के अलावा 150 गांवों को बिजली नहीं मिली।
विज्ञापन

बारिश से शहर और गांव की बिजली व्यवस्था आठ घंटे ठप रही। मकरंदनगर ट्रांसमिशन सेंटर से आई अंडरग्राउंड हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से यह नौबत बनी। सुबह सात बजे फाल्ट से मानपुर और महिला थाना उपकेंद्र बंद हो गए। तलाश करने पर पता चला कि लाइन ब्रेक डाउन हो गई है। दस बजे के करीब लाइनमैन दीपक कनौजिया, टेक्नीशियन हरिस्वरूप कई लाइनमैन लेकर मकरंदनगर से फाल्ट खोजने में लग गए। पीएसएम कालेज के पास लाइन को चेक किया गया। नतीजा नहीं निकला। यहां दो घंटे तक कर्मचारी जेई के साथ लगे रहे। इसके बाद जीटी रोड किनारे कई जगह लाइन खोल कर जांच की गई। लाइन ठीक मिली। बाद में तिर्वा रोड गोलकुआं के पास फाल्ट मिला। लाइन में फाल्ट से महिला थाना उपकेंद्र से जुड़े शहर के कई मोहल्लों के अलावा जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर को बिजली नहीं मिली।
विज्ञापन

इसी तरह मानपुर उपकेंद्र के बंद होने से 15 कोल्ड स्टोरेज और 150 गांवाें के अलावा कई फैक्टरी बंद रहीं। वहीं मानपुर उपकेंद्र में बारिश के समय रात 12 बजे 11 हजार की लाइन में आए फाल्ट से बिजली गुल हो गई। सुबह सात बजे के बाद कर्मचारियों ने लाइन चालू करने का प्रयास किया। तब अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट आ गया। अधिशासी अभियंता शादाब अहमद ने बताया कि बारिश के चलते अंडरग्राउंड केबल में पानी भर जाने से फाल्ट आया था। इससे करीब आठ घंटे बिजली गुल रही। तीन बजे के बाद खराबी दूर की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed