{"_id":"657606e65f8e1fd36f076434","slug":"farrukhabad-chauraha-police-station-which-has-been-closed-for-years-will-reopen-kannauj-news-c-214-1-knj1005-6540-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: वर्षों से बंद पड़ी फर्रुखाबाद चौराहा पुलिस चौकी फिर होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: वर्षों से बंद पड़ी फर्रुखाबाद चौराहा पुलिस चौकी फिर होगी शुरू
Mon, 11 Dec 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर की सबसे महत्वपूर्ण फर्रुखाबाद चौराहा स्थित पुलिस चौकी पिछले कई वर्षों से बंद होने के कारण जर्जर हालत में पहुंच गई थी। रविवार को कोतवाल ने निरीक्षण कर एक सप्ताह के अंदर चौकी को दोबारा शुरू कराने की कवायद शुरू कर दी है।
दरअसल छिबरामऊ कोतवाली की सबसे पुरानी पुलिस चौकी फर्रुखाबाद चौराहे पर एक कोल्डस्टोरेज के बाहर संचालित थी। इसी चौकी के पीछे कोल्ड स्टोरेज परिसर के एक कमरे में चौकी इंचार्ज का आवास भी है। पिछले लगभग दस साल पहले भवन जर्जर होने के कारण इसे बंद कर दिया गया। नगर को फर्रुखाबाद जनपद से जोड़ने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से यह पुलिस चौकी काफी महत्वपूर्ण है। चौकी बंद होने के कारण यहां लगे कैमरों को भी अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। रविवार को कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने चौकी का निरीक्षण कर इस चौकी को दोबारा शुरू करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि चौकी इंचार्ज के अलावा तीन पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी, जो 24 घंटे फर्रुखाबाद चौराहे पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखेंगे। साथ ही नेशनल हाइवे चौड़ीकरण के बाद यह स्थान काफी व्यस्त हो गया है। यहां अक्सर जाम की समस्या पैदा हो जाती है, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने में इस चौकी पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।