फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmers upset due to power cuts, crops start drying up

Kannauj News: बिजली कटौती से किसान परेशान, सूखने लगी फसल

Wed, 22 May 2024 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 22 May 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to power cuts, crops start drying up
सौरिख। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में अंधाधुंध बिजली कटौती व लो वोल्टेज से भीषण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल हो गया। बिजली न मिलने से फसलें भी सूखने लगीं हैं। बिजली विभाग के प्रति लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


भीषण गर्मी में बिजली कटौती के साथ ही लो वोल्टेज की समस्या से लोगों का जीना मुश्किल हो गया। रविवार सुबह दो बजे गायब हुई बिजली दोपहर एक बजे आई। कुछ देर बाद फिर गायब हो गई। नगर के लोग पीने के पानी के लिए तरस गए। अंधाधुंध हो रही बिजला कटौती की समस्या के चलते लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

सैकड़ों गांवों में पिछले दो माह से पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते ट्यूबवेल ठप पड़े हुए हैं। पानी न मिलने से किसानों की खरीफ की सैंकड़ों बीघा मक्का, मूंगफली तरबूज आदि फसलें सूख रही हैं। इस संबंध में एसडीओ संत कुमार वर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी और ओवरलोडिंग के चलते नगर के चौराहे पर रखे ट्रांसफार्मर की केबलें जल गईं, जिससे नगर की आपूर्ति बाधित हो गई थी। दोपहर तक दुरुस्त कर दिया गया। भीषण गर्मी में लोड अधिक होने और ट्रांसफार्मर के गर्म होने से आपूर्ति में समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट...

मक्का के खेत में रखें नमी

एडीओ कृषि रक्षा इकाई रत्नेश दुबे ने बताया कि भीषण गर्मी में तापमान 45 डिग्री से भी ऊपर पहुंच गया है। इस समय अधिकांश मक्का में भुट्टा निकल रहा है और दाने बन रहे हैं। तापमान बहुत अधिक होने से मक्का की फसल में दिक्कत आने की आशंका है। इसलिए मक्का के खेतों में पर्याप्त नमी बनाए रखें। यदि संभव हो तो शाम को फसल की सिंचाई करें। दिन में खेत में भरा पानी गर्म हो जाता है। जिससे फसल खराब होने की ज्यादा आशंका रहती है। इसलिए मक्का के खेतों में पर्याप्त नमी बनाए रखें।

------------------------------------------




इनसेट...

फोटो:11: किसान राजेंद्र पांडेय। संवाद

किसान राजेंद्र पांडेय का कहना है कि दिन में बमुश्किल दो से ढाई घंटे बिजली सप्लाई मिल रही है। जिससे किसानों का पूरा दिन इंतजार करते ही निकल जा रहा है। फसलें सूख रही हैं। अधिकारी ध्यान दे रहे हैं।


इनसेट...

फोटो:12: किसान राजीव यादव। संवाद

किसान राजीव यादव का कहना है इस समय बिजली सप्लाई नाम मात्र की हो रही है, जिससे मूंगफली, मक्का, दलहन, तिलहन आदि फसल बर्बादी की कगार पर है। जबकि इस समय सभी फसलों में दाने पड़ रहे हैं, फूल आ रहे हैं। ऐसे में किसान बर्बाद हो जाएगा।


इनसेट...


फोटो:13: किसान रघुवीर सिंह। संवाद

किसान रघुवीर सिंह का कहना है कि इस समय सारी फसल तैयार होने को है। इस समय पर्याप्त पानी न मिलने से फसल बर्बादी की कगार पर है। बिजली सप्लाई दो-चार घंटे बमुश्किल मिल पा रही है, जिससे फसलें नष्ट होने की कगार पर हैं।

------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed