{"_id":"682ccbaeed337daf410f28dc","slug":"farmers-surrounded-the-substation-due-to-power-shortage-and-raised-slogans-kannauj-news-c-214-1-knj1006-130546-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बिजली किल्लत पर किसानों ने घेरा उपकेंद्र, की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बिजली किल्लत पर किसानों ने घेरा उपकेंद्र, की नारेबाजी
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन करते भाकियू पदाधिकारी और किसान।
- फोटो : धरना प्रदर्शन करते भाकियू पदाधिकारी और किसान।
तालग्राम। अवैध वसूली, बिजली कटौती से गुस्साए भाकियू टिकैत पदाधिकारी ने किसानों के साथ मंगलवार दोपहर उपखंड पर गरजे। धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। मांगों को लेकर एक्सईएन को संबोधित ज्ञापन एसडीओ को सौंपा। दो कर्मचारियों की बर्खास्तगी की मांग की गई। कार्रवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
भाकियू टिकैत प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी, जिला अध्यक्ष और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुसुम चौहान के नेतृत्व में सैंकड़ों किसानों ने बिजली किल्लत के चलते उप खंड तालग्राम पर धरना प्रदर्शन किया। मीटर रीडर बिल निकालने में हेराफेरी करते हैं और अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने बताया कि 24 घंटे के अंतराल में क्रम से बिजली दी जा रही है। इसमें भी बार-बार ट्रिपिंग होती है। इससे बिजली की आवाजाही बनी रहती है। एक सप्ताह से मात्र तीन घंटे बिजली नहीं मिल पा रही है। जो बिजली मिलती है तो वह लो-वोल्टेज, ट्रिपिंग और कटौती की भेंट चढ़ जाती है। बिजली न मिलने से मक्का मूंगफली उर्द, मूंग, तरबूज खरबूजा, सब्जियों की फसलें सूख रही है।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि ज्ञापन के अनुसार मांगों का जल्द समाधान न हुआ तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर साजिद हुसैन, सत्यम प्रजापति, रणवीर सिंह, कुशलपाल सिंह, श्रीकांत शुक्ला, अनूप प्रजापति, इरशाद अली, असगर अली सियाराम, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे । एसडीओ पंकज कुमार चौधरी का कहना है कि लोड अधिक होने की समस्या है। रोस्टर के अनुसार भरपूर बिजली आपूर्ति की जा रही है। भाकियू टिकैत की मांगों के समाधान का पूरा प्रयास किया जाएगा।