फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmer's body found hanging

कन्नौज : फंदे पर लटकता मिला किसान का शव

Thu, 07 Jul 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found hanging
झल्लू उर्फ रावेंद्र की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम। थाना क्षेत्र के गांव गोवा में मंगलवार रात घर से निकले किसान का शव दो सौ मीटर दूर पेड़ पर गमछे से फंदे पर लटका मिला। आरोप है कि मंगलवार को हुई मारपीट के मामले में पचोर चौकी के सिपाहियों ने दबिश दी थी, जिस पर किसान भाग गया था। परिजन पुलिस के डर से ऐसा कदम उठाने की बात कह रहे हैं। हालांकि पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए दिए गए प्रार्थना पत्र में इसका जिक्र नहीं है।
विज्ञापन

गोवा निवासी झल्लू तिवारी उर्फ रावेंद्र (30) खेती करता था। पुलिस को दी तहरीर में उसके पिता बलवीर ने बताया कि झल्लू मंगलवार रात घर से बिना कुछ बताए चला गया था। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने उसका शव घर से लगभग दो सौ मीटर दूर एक पेड़ पर फंदे पर लटकते देखा। सूचना पर परिजन मौके पर गए और पुलिस को भी जानकारी दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष तालग्राम हरिश्याम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर गए और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रावेंद्र की पत्नी नीतू ने बताया कि मंगलवार को सतौरा बाजार में शराब के ठेके के पास रावेंद्र का तीन लोगों से विवाद हुआ था। वहां मारपीट भी हुई थी। इसके बाद रात में पचोर चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी घर पर रावेंद्र को पूछने आए थे। इसी दौरान रावेंद्र घर से चला गया था। पुलिस के डर में उसने यह कदम उठाया है। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर में पुलिस के घर जाने का कोई उल्लेख नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed