फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmer registry of 26,000 farmers stalled due to lack of online Khatauni

Kannauj News: 26 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री ऑनलाइन खतौनी के अभाव में रुकी

Wed, 15 Apr 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Farmer registry of 26,000 farmers stalled due to lack of online Khatauni
कन्नौज। तहसील छिबरामऊ क्षेत्र के 34 गांवों में किसानों को एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। 35 वर्ष पहले राजस्व अभिलेख जल गए थे जो अभी तक तैयार नहीं हो सके हैं। इस कारण 26 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

किसान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं। गेहूं खरीद के लिए शासन ने क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी है। बिना फार्मर रजिस्ट्री के किसान अब क्रय केंद्रों पर गेहूं नहीं बेच सकेंगे। 26 हजार किसानों के पास पिछले 35 साल से अपने खेतों की ऑनलाइन खतौनी तक नहीं है। पहले किसान ऑफलाइन खतौनी से अपना पंजीकरण कराकर गेहूं बेचते थे। अब वे परेशान हैं और डीएम को पत्र लिखकर समस्या निस्तारण की मांग की है। किसानों ने ऑनलाइन खतौनी देने की मांग की है ताकि वे गेहूं सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन

किसान रमेश चंद्र ने बताया कि इस बार शासन की ओर से फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य की गई है। इससे कस्बे के किसानों को नुकसान हो रहा है। किसानों के पास ऑनलाइन खतौनी नहीं है, जिससे वे फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनवा पा रहे हैं। बिना फार्मर रजिस्ट्री के गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है। किसान अरविंद का कहना है कि फार्मर रजिस्ट्री के बिना किसान सम्मान निधि भी नहीं मिल रही है। बोआई के समय बीज भी नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन का समाधान
डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि जिले की 34 ग्राम पंचायतों के राजस्व अभिलेख जले हैं। इस कारण फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। इन ग्राम पंचायत के किसानों को गेहूं खरीद केंद्र पर बेचना है तो चकबंदी विभाग से उपज सत्यापित कर बेचा जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि जले गांवों का रिकॉर्ड तैयार कराया जा रहा है। प्रशासन जल्द से जल्द किसानों को ऑनलाइन खतौनी देने की व्यवस्था करे, ऐसी किसानों की मांग है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed