{"_id":"5e3868288ebc3e68105ce4af","slug":"farmer-in-problem-kannauj-news-knp5423341160","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदे नाले से तालाब बने खेत, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदे नाले से तालाब बने खेत, किसान परेशान
विज्ञापन
कीचड़ व गंदे पानी के बीच से होकर पानी लेकर जाता ग्रामीण
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर से निकलने वाले गंदे नाले के पानी से सदिकापुर गांव के करीब 30 किसानों के खेत तालाब बन गए हैं। पानी गांव के अंदर तक घुस गया। लोगों को बीमारियों का खतरा बन हुआ है। कई बार ग्रामीणों ने अधिकारियों से नाले का निकास कर समस्या निस्तारण की मांग की। अधिकारियों के कोई कदम न उठाने से किसानों में आक्रोश है।
सरायमीरा और शेखाना मोहल्ले से निकलने वाले गंदे नाले का कुछ दिन पूर्व निर्माण चल रहा था। बजट न मिलने से ठेकेदार ने निर्माण कार्य बंद करा दिया। इससे नाले का पानी सदिकापुर गांव में घुस गया। करीब 30 किसानों के 200 बीघा खेत तालाब बन गए। कीचड़युक्त गंदा पानी गांव में घुसने से यहां रहना मुश्किल हो रहा है।
ग्रामीण दिनेश, जगरानी, रवींद्र, रमा और सुलेना ने बताया कि कीचड़ और गंदगी से संक्रामक बीमारी फैल सकती है। फसल न होने से वह भुखमरी की कगार पर आ जाएंगे। ग्राम प्रधान अरविंद कुमार ने बताया कि नाला निर्माण बंद है। अधिकारी सुन नहीं रहे हैं।