{"_id":"60eb31268ebc3ec76f33e464","slug":"farmer-dies-in-vehicle-collision-kannauj-news-knp6395036120","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसेरन। बाइक से घर लौट रहे किसान की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घायल किसान को सीएचसी से तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हेलमेट न लगाने से सिर में भी चोट लग गई थी।
ग्राम हुसैन नगर निवासी किसान नीलेश भदौरिया (38) किसी काम से पड़ोस के गांव सकतपुर गए थे। शनिवार की रात लगभग 8.30 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। गांव पहुंचने से पहले ही किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन को लेकर भाग निकला।
खेतों से लौट रहे किसानों ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने नीलेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मेडिकल कालेज पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया। वह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था। परिवार में पत्नी ललिता देवी और तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी वर्षा (19) की शादी हो चुकी है। पुत्र सचिन (17) और सरमन (15) अभी पढ़ाई कर रहे हैं।