फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmer dies after being hit by HT line

एचटी लाइन की चपेट में आए किसान की मौत

Sun, 20 Jun 2021 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being hit by HT line
Farmer dies after being hit by HT line - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। भजा गांव में खेत पर चारा लेने गए किसान के सिर पर रखा चारे का गट्ठर बिजली के ढीले तारों से छू गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने शव नहीं उठने दिया। डीएम के हस्तक्षेप पर बिजली विभाग ने 50 हजार का चेक परिजनों को दिया और साढ़े चार लाख बाद में देने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

भजा गांव निवासी किसान भूरे उर्फ गिरीशचंद यादव (29) पुत्र रामसरन यादव खेत पर चारा लेकर लौट रहे थे। सिर पर रखा चारे का गट्ठर एचटी लाइन के ढीले तारों से छू गया। करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मनोज यादव की सूचना पर एसडीएम देवेश गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने मुआवजा न मिलने तक शव उठाने से इंकार कर दिया। पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विद्युत विभाग के जेई 50 हजार रुपये का चेक लेकर पहुंचे। एसडीएम ने परिजनों को चेक सौंपकर शेष साढ़े चार लाख रुपये दो माह के अंदर दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पंद्रह दिन पहले की थी झूलते तार सही कराने की मांग
भजा नगला के लोगों ने 15 दिन पहले ढीले तार सही कराने की बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की थी। ग्राम प्रधान मनोज यादव ने बताया कि तार साढ़े चार फीट की ऊंचाई तक लटक आए हैं। तार ठीक करा दिए गए होते तो शायद हादसा न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed