{"_id":"64d928b45f1ae31f2b063454","slug":"facility-of-scan-and-share-module-will-start-soon-in-district-hospital-kannauj-news-c-214-1-knj1003-1705-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी स्कैन एंड शेयर मॉड्यूल की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी स्कैन एंड शेयर मॉड्यूल की सुविधा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। जिला अस्पताल में स्कैन एंड शेयर मॉड्यूल की सुविधा जल्द शुरू होने वाली है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने ट्रॉयल करना शुरू कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत मरीज या तीमारदार मोबाइल फोन पर आभा एप के माध्यम से क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। सीएमएस ने बताया कि स्कैन एंड शेयर मॉड्यूल का ट्रॉयल किया जा रहा है। अभी सिर्फ सात पर्चा निकाले गए हैं। ट्रॉयल पूरा होने के बाद मरीजों के पर्चा क्यूआर कोड से बनाए जाएंगे।
जिला अस्पताल में वर्तमान समय में मरीजों को पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। अब नई व्यवस्था के तहत मरीजों को पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगने के झंझट से छुटकारा मिलने वाला है। डीएचआईसी के तहत स्कैन एंड शेयर मॉड्यूल सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने ट्रॉयल शुरू कर दिया है।
इलाज कराने के लिए आने वाले मरीज व तीमारदार को अपने फोन पर आभा एप डाउनलोड कर मोबाइल नंबर और आधार नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद अस्पताल में जगह-जगह लगे किसी भी क्यूआर कोड को स्कैन कर ऑनलाइन पर्चा बनवा सकते हैं। डिजिटल पर्चा बनवाने के लिए एक टोकन नंबर मिलेगा। डिजिटल पर्चा बनाने वाले को टोकन नंबर बताना पड़ेगा। जिसके बाद कर्मचारी मरीज की बीमारी पूछकर संबंधित डॉक्टर के पास सारी डिटेल भेज देगा।
विज्ञापन
आज जनरल मरीजों का पर्चा निकालकर होगा ट्रॉयल
सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया अभी स्कैन एंड शेयर मॉड्यूल का ट्रॉयल किया जा रहा है। ट्रॉयल के तौर पर सात डिजिटल पर्चा निकाले गए हैं। इसके लिए मोबाइल में आभा एप्लीकेशन डाउनलोड करना पड़ेगा। बताया सोमवार को फिर इसका ट्रॉयल किया जाएगा। इस बार जनरल मरीजों के डिजिटल पर्चा बनाए जाएंगे। बताया कि आभा एप से आईडी लिंक करने में कुछ दिक्कत आ रही है। मरीज आसानी से डिजिटल पर्चा बना सके इसके लिए रास्ता निकाला जा रहा है। ट्रॉयल पूरा होने के बाद इसको शुरू करा दिया जाएगा।